फिल्मी चक्कर

Bhojpuri गानों में अश्लीलता पर होगी कार्रवाई, सभी जिलों के डीएम और एसपी को जारी की गयी है एडवाइजरी

Bhojpuri गानों में अश्लीलता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध शिकायत पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. अगर पुलिस शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती है तो सरकार पुलिस पर भी कार्रवाई करेगी. विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी के ध्यानाकर्षण पर सरकार का पक्ष रखते हुये प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने यह बातें कहीं.

विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने 15 फरवरी 2023 को ही इस संबंध में सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर दिया है. साथ ही अश्लील गानों और सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के अवैधानिक,अमर्यादित कृत्यों पर निरोधात्मक और विधियुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस संबंध में राज्य पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भी सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र जारी कर एडवाइजरी जारी की है. पत्र में कहा गया है कि कतिपय गायकों के Bhojpuri गानों में अश्लील, द्विअर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है.

इससे पहले ध्यानाकर्षण पर अपना पक्ष रखते हुये प्रतीमा कुमार ने कहा कि राज्य में इन दिनों भोजपुरी गानों में अश्लीलता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग बेरोकटोक बढ़ गया है. इससे महिलाएं और लड़कियां ऐसे गानों में शर्मिंदगी महसूस करती है. समाज में आपसी भाइचारा और सौहर्द के बदले वैमन्य, कटुआ और अशांति फैल रही है. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में कला के नाम पर भौंडा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + one =