Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: श्री श्याम परिवार सुखी परिवार मनायेगा होली महोत्सव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की और से श्री श्याम वन्दना रंग रंगीला फाल्गुन उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें आज बाबा को जो निशान अर्पण किये जायेंगे उनका पूजन कराया गया एवं शाम को श्याम नाम की मेंहदी उत्सव का आयोजन श्री रामलीला भ्ज्ञवन निकट नई मंडी कोतवाली मे किया जाएगा।

नई मन्डी श्री रामलीला भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, मनीष अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की और से आयोजित फाल्गुन उत्सव के तहत आोजित कार्यक्रमो की श्रृखला मे 02 मार्च 2023 को खाटू श्याम जी की भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें समिति द्वारा जो निशान चढवाने का संकल्प लिया गया था। बाबा श्याम की कृपा से निशान की संख्या उससे कहीं ज्यादा हो गई है। शुक्रवार 03 मार्च 2023 को भव्य निकट नई मन्डी कोतवाली में किया जायेगा।

जिसमे अब कि बार पहली बार सभी श्रृद्धालुओं को अलग तरह का दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल की व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी। आप को दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल भी व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी। दरबार तक पहुंचते ही पुराने खाटू श्याम धाम की याद ताजा हो जायेगी एवं अब की बार दोनो गायक हरियाणा से आकर बाबा को रिझायेंगे।

प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार भजन गायिका मोना मेहता फतेहाबाद एवं भजन गायक बहादुर सैनी कैथल से आयेंगे। निशान पूजन में अतिथि के रूप में शहर के वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, विशाल गर्ग एवम गणमान्य व्यक्ति तथा श्याम प्रेमी और समिति के सभी सदस्य तथा पत्रकार बन्धू सादर उपस्थित रहेंगे।

निशान यात्रा मे शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की जायेगी उसके बाद निशान यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। यात्रा मे श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होंगे एवम यात्रा मे डीजे के साथ ढोल, नासिक ढोल भी होंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, संजीव गर्ग, राजकुमार जिंदल, अचिन जिंदल, नरेन्द्र गर्ग एवं युवा सदस्यों मे श्रेय मित्तल, प्रिंस चावला, निक्की, अनिकेत, कपिल गोयल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + eight =