Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar डीएवी में रंगोली, जन जागरण अभियान रैली निकाली

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन सुभाष नगर, गांधी कॉलोनी, अलमासपुर एवं झोपड़ी मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा गांधी वाटिका से एक जन जागरण रैली का आयोजन किया गया।

रैली की शुरुआत गांधी वाटिका से हुई जिसको महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली हनुमान चौक, कचहरी गेट से होकर वापस गांधी वाटिका पर समाप्त हुई। रैली के दौरान डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ योगेश कुमार, डॉ सुनीता कुमारी, डॉक्टर कुलदीप सिंह, डॉक्टर चारु त्यागी, डॉक्टर रचना त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में एक रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली में १० ग्रुप एवं मेहंदी में १२ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य डॉ शशि शर्मा, प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी, प्रोफेसर सुनीता शर्मा, प्रोफेसर मृदुला मित्तल, डॉक्टर नीति मित्तल रहे। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम शिविर के समापन दिवस पर घोषित किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आयुषी अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को कैसे अच्छा स्वास्थ्य रखा जाए विषय में अमूल्य जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर चारु त्यागी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को समाज में समरसता एवं सहयोग की भावना बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ रचना त्यागी ने सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया 

बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवकों का सर्वप्रथम समाज के ताने बाने को समझना होगा और समाज मे फैली कुरीतियों की मूलभूत समस्याओं को जानना और उनके निवारण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान श्री मुकुल दुआ, डॉ नवीन शर्मा, डॉ विपिन जैन, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉ सलोनी, डॉ योगेश कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ हरीतोष मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 3 =