Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- भक्तों ने श्री श्याम जन्मोत्सव में उठाए निशान-यात्रा शिव चौक से शुरू हुई , 4 दिन चलेगा कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फाल्गुन मास की एकादशी के पर्व पर श्री श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से आज भव्य निशान यात्रा निकाली गई । शिव चौक से प्रारंभ होकर यह निशान यात्रा गणपति खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से आज भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया।

सुबह शिव चौक से हजारों की संख्या में श्याम भक्तों निशान लिए इस यात्रा में शामिल हुए। खाटू श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजे। हाथों में निशान लिए यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने पैदल चलकर शिव चौक से श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतिया कॉलोनी में जाकर अपने निशान चढ़ाए और परिवार तथा समाज में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। फाल्गुन मास की इस यात्रा के दौरान सभी भक्त रंग गुलाल में नहाए नजर आए।

शिव चौक से लेकर मंदिर तक पूरा फाल्गुन महोत्सव जैसा उल्लास देखने को मिला। रथ पर बाबा की आरती के दौरान भाजपा नेता सचिन सिंघल, अंकुर दुआ, रचित सिंघल (मदन सन्स) भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अभिषेक वालिया सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समिति में से मनीष अग्रवाल संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, संजीव गर्ग राजकुमार जिंदल, अचिन जिंदल, नरेंद्र गर्ग एवं युवा सदस्यों में श्रेय मित्तल राघव मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, शुभम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अर्पित सिंघल, अर्पित जैन, अनिल गर्ग, प्रिंस चावल, निक्की, गट्टू, अनुराग, प्रदीप जैन, शिवम कश्यप, अवि गर्ग, शाश्वत गोयल, अर्चित सिंघल, लव गर्ग, राहुल कंसल, अनिकेत एवं कपिल गोयल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =