अलीगढ़: थाने में भाजपा विधायक की पिटाई, टूट पडे एसओ व तीन दरोगा, मचा हंगामा
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता के पक्ष में गोंडा थाने गए इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी और एसओ अनुज सैनी में मारपीट हो गई।
इस दौरान दोनों के कपड़े भी फट गए।विधायक का आरोप है कि कार्यकर्ता की ओर से कई दिन पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय कल पैसे लेकर कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
इस मामले को लेकर वह एसओ से बात करने गए तो उन्हें अभद्रता की और एसओ समेत तीन दारोगा उन पर चिपट गए और उनके कपड़े भी फट गए हैं।
थाने में एबीवीपी कार्यकर्ता की सिफारिश में गए @BJP4India विधायक को थानाध्यक्ष व दरोगाओं ने पीटा, कपडे फटे, एसओ ने भी लगाए आरोप, हंगामा जारी @Uppolice pic.twitter.com/d2xXii1jDH
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 12, 2020
इधर जानकारी मिलने पर सीओ थाने आ गए हैं। घटना के एक घंटे बाद एसपी देहात समेत कई अधिकारी थाने पहुंच गए। इगलास विधायक के समर्थन में दूसरे बरौली क्षेत्र के विधायक ठा दलवीर सिंह भी थाने पहुंच गए हैं। इस दौरान पुलिस और जनप्रतिनिधियों में जमकर नोकझोक हुई।
बीजेपी विधायक और पुलिस में हुई थाने के अंदर मारपीट, राजकुमार सहयोगी इगलास विधानसभा से हैं विधायक, मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता और भारी मात्रा में एकत्रित हुई @Uppolice फ़ोर्स pic.twitter.com/xQMrEh0qOm
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 12, 2020
थाने में अभी गहमा गहमी चल रही है।गोंडा थाने में इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी और थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद थाने में अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान विधायक और एसओ ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। बता दें कि विधायक एबीवीपी कार्यकर्ता संग पिछले दिनों हुई मारपीट के मामले में सिफारिश करने गए थे।आरोप है कि एसओ ने मामले में रुपये लेकर कार्रवाई नहीं की है। मारपीट की खबर से जिले में हड़कंप मच गया है।
विधायक का आरोप है कि कार्यकर्ता की ओर से कई दिन पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय कल पैसे लेकर उलटे कार्यकर्ता के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
इस मामले को लेकर वह एसओ से बात करने गए तो एसओ ने उनके साथ अभद्रता की और एसओ समेत तीन दारोगा उन पर चिपट गए और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी जिससे उनके कपड़े भी फट गए हैं।
घटना के एक घंटे बाद एसपी देहात समेत कई अधिकारी थाने पहुंच गए। इगलास विधायक के समर्थन में बरौली क्षेत्र के विधायक ठा दलवीर सिंह भी थाने पहुंच गए हैं। इस दौरान पुलिस और जनप्रतिनिधियों में जमकर नोकझोक हुई। थाने में अभी गहमा गहमी चल रही है।
