वैश्विक

बंगलूरू: कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा

बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई। नाराज लोगों की भीड़ ने विधायक मूर्ति के आवास पर तोड़फोड़ की।

बड़ी संख्या में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी भी की गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। 

इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात कर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के बाद डीजे हल्ली इलाके में हुए उपद्रव में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत करीब 60 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में धारा 144 लागू की गई है। उक्त पोस्ट डिलीट कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में आरोपी का अकाउंट हैक होने की बात भी कही गई थी, जिससे यह पोस्ट डाली गई थी।

इसके अलावा विधायक मूर्ति ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कुछ लोगों की गलती के लिए किसी को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए। लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। दोषी को कानून के अनुसार सजा मिलेगी। हम आप के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।

नाराज लोगों ने विधायक के घर में तोड़फोड़ करने के बाद इलाके के दूसरी सड़कों और मोहल्ले में भी तोड़फोड़ की। दरअसल, विधायक के घर पर तोड़फोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया था।

इसके बाद यह भीड़ छोटे-छोटे समूहों में बंट गई और इलाके की दूसरी सड़कों पर पहुंच गई। भीड़ में शामिल लोगों ने करीब 10 वाहनों को फूंक दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =