वैश्विक

रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने पश्चिमी देशों पर बोला हमला-कष्टों के पीछे असली कारण ब्लैकमेल और प्रतिबंध

रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने शुक्रवार को रायसीना डायलॉग में बात करते हुए कहा कि मास्को-कीव संघर्ष से पश्चिमी देश इतने प्रभावित नहीं हैं, उनके कष्टों के पीछे असली कारण ब्लैकमेल और प्रतिबंध है.

Sergey Lavrov ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यूक्रेन ने अपने क्षेत्र में रूसी भाषा को पूरी तरह से रद्द कर दिया, लेकिन कीव से किसी ने सवाल नहीं पूछा. उन्होंने कहा कि हमारे पश्चिमी मित्र माइक्रोफोन पर रूसी चाहिए चिल्ला रहे थे. हालांकि, विकासशील देशों के प्रतिनिधि भी कह रहे थे कि जब रूस बातचीत के लिए तैयार है तो हम युद्ध को रोकना चाहते हैं.

Sergey Lavrov ने बाली शिखर सम्मेलन के दौरान घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले जी20 सदस्यों से यह सवाल पूछा कि क्या समूह ने कभी इराक, लीबिया, अफगानिस्तान या यूगोस्लाविया में घोषणाओं की स्थिति को प्रतिबिंबित किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =