वैश्विक

Nagaland: बनेगी BJP-NDPP की सरकार, शपथ ग्रहण जल्द, Neiphiu Rio को विधायक दल का नेता चुना

Nagaland के मुख्यमंत्री Neiphiu Rio ने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल ला गणेशन को सौंप दिया है. नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली है. संभावना है कि 7 मार्च को नागालैंड में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है.

Nagaland  चुनावी नतीजे सामने आने के बाद नवनिर्वाचित एनडीपीपी विधायक कोहिमा में मिले और नेफ्यू रियो को विधायक दल का नेता चुना. नेफ्यू रियो सीएम के तौर पर अब तक सबसे अधिक कार्यभार संभाल चुके हैं.

Nagaland में हाल में संपन्न चुनावों में 60-सदस्यीय विधानसभा में 37 सीट हासिल करने के बावजूद नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाने का अभी तक दावा पेश नहीं किया है. दोनों दलों के सूत्रों ने कहा कि उनके विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे. मौजूदा सरकार का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा.

रियो ने Nagaland सरकार गठन पर राय जानने के लिए पार्टी प्रमुख के कार्यालय में एनडीपीपी के नये विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की. एनडीपीपी के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर नवनिर्वाचित विधायक सरकार गठन तक एक साथ रह रहे हैं. भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के विधायक रविवार तक एक समन्वय बैठक करेंगे, जिसके बाद एनपीपीपी के विधायकों के साथ एक संयुक्त बैठक होगी. नागालैंड में 60-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को हुआ था, जबकि नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को की गयी.

इसमें 37 सीट एनडीपीपी-भाजपा के चुनाव-पूर्व गठबंधन ने जीती, जिनमें से एनडीपीपी ने 25 और भाजपा ने 12 सीट हासिल की. एनडीपीपी ने 2018 में 18 सीट, जबकि भाजपा ने 12 सीट ही जीती थी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सात सीट, एनपीएफ ने पांच और नगा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और आरपीआई (आठवले) ने दो-दो सीट जीती. जनता दल (यूनाइटेड) ने एक सीट, जबकि चार निर्दलीय जीते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =