Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू पदाधिकारियो ने की शुगरमिल अधिकारियो से साथ वार्ता

मुजफ्फरनगर। भाकियू पदाधिकारियो ने ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शुगरमिल अधिकारियो से वार्ता की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने आज सरकूलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर शुगर मिलो के अधिकारियो के साथ मीटिंग की।

बैठक के दौरान किसानो के बकाया गन्ना भुगतान पर चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान भाकियू नेता ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग पर अडे रहे।

भाकियू पदाधिकारियो ने जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतानकी मांग की।

भाकियू नेताओ ने बैठक मे मौजूद एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, जिला गन्ना अधिकारी आर.के.द्विवेदी से वार्ता कर जल्द गन्ना भुगतान पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक, नवीन राठी, अनुज बालियान, देव सहरावत, ओमकार सिह, राजू अहलावत, प्रवीण मलिक आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 19 =