वैश्विक

Pakistan: सत्ता पर काबिज हो गए हैं ‘बदमाश’ तो कैसा होगा देश का भविष्य-इमरान खान

इमरान खान ने कहा है कि वो किसी ने नहीं डरते, किसी के सामने वो नहीं झुकेंगे. इस दौरान उन्होंने Pakistan के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर भी निशाना साधा है. इमरान ने पीएम शहबाज शरीफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किस तरह जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे है. इमरान खान ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट भी किया है.

Pakistan के पूर्व पीएम इमरान खान को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. इस संकट के बीच आज यानी रविवार को उन्होंने लोगों से बात की. उन्होंने कहा कि वो किसी के सामने नहीं झुकेंगे. पाकिस्तान की जनता मेरे साथ है. गौरतलब है कि इमरान को गिरफ्तार करने पुलिस उनके आवास गई थी, लेकिन इमरान खान अपने कमरे में नहीं थे.

इससे पहले इमरान खान ने एक ट्वीट कर शाहबाज सरकार पर जमकर निशाना साधा. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि किसी देश का भविष्य क्या हो सकता है जब उस पर शासकों के रूप में बदमाशों को थोपा जाता है? एसएस को एनएबी द्वारा 8 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और एफआईए द्वारा 16 अरब रुपये के अन्य भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया जाने वाला था, जब उन्हें जनरल बाजवा द्वारा बचाया गया, जो एनएबी मामलों की सुनवाई को टालते रहे.

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही है. तोशाखाना मामले में पुलिस उनके घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. हालांकि इमरान अपने कमरे में नहीं मिले. गिरफ्तारी से पहले वो अपने घर से गायब हो गए थे. उधर, उनके घर के बाहर पीटीआई समर्थक भारी संख्या में मौजूद हैं. पुलिस के साथ उनकी झड़पें भी हो रही है. समर्थकों का कहना है कि किसी कीमत पर अपने नेता को वे गिरफ्तार नहीं होने देंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 4 =