फिल्मी चक्कर

Ravi Kishan आएंगे नजर ओशो के किरदार में

Ravi Kishan की आने वाली फिल्म ओशो के जीवन पर आधारित होगी. इस फिल्म का दर्शबेसब्री से इंतेजार कर रहे है. दर्शकों को रवि किशन की फिल्म का इंतेजार है. वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. आपको बता दें कि भोजपुरी के सुपरस्टार, आचार्य रजनीश की बायोपिक ‘सीक्रेट्स ऑफ लव’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है.

इस फिल्म की हर कोई चर्चा कर रहा है. सभी रवि किशन की इस फिल्म को देखना चाहते है. वहीं रवि किशन की आनेवाली यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं होगी. बल्कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.

 सीक्रेट्स ऑफ लव फिल्म एमएक्स प्लेयर पर 6 मार्च, 2023 को रीलिज होगी. इस फिल्म के डायरेक्टर रितेश एस कुमार है. उन्होंने इस फिल्म को लेकर खास जानकारी दी है. डायरेक्टर ने बताया है कि फिल्म में उनके बचपन से लेकर पूरे जीवन को दिखाया जाएगा. दर्शकों को उनके जीवन की पूरी जानकारी दी जाएगी.

इस फिल्म में ओशो के साथ अमेरिका में घटी घटना भी दिखाई जाएगी. इसके अलावा ओशो की सबसे पॉपुलर स्पीच ‘संभोग से समाधि’ को भी फिल्म में दर्शाया जाएगा. वहीं इस फिल्म को बनाने से पहले फिल्म की टीम ने ओशो पर लंबा रिसर्च किया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =