Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- श्री सालासर बालाजी धाम में छप्पन भोग लगाकर की गई विशेष पूजा अर्चना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पचेंडा रोड स्थित श्री बालाजी महाराज के ३० से अधिक स्वरूपों वाले मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम में फूलों व रंगों से सराबोर भव्य फागुनोत्सव मनाया गया। यह जानकारी श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने देते हुए बताया की फाग महोत्सव का शुभारंभ मुख्य यजमान श्रीमती एवं श्री अंकुर गर्ग (उद्योगपति) ने विधिवत पूजन अर्चना के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा संगीतमय भजनों की अमृत वर्षा की गई । भजनों के मध्य में बाहर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण , मोर नृत्य आदि सुंदर व मनमोहक झांकीयों प्रस्तुत की गई उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा सराहा गया। सभी श्रद्धालु भक्तजनों ने फूलों व चंदन तिलक कर होली खेली हुए जमकर भजनों पर झूमे गाए।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, उद्योगपति अमित गर्ग सपत्नीक , विकास जी लीडर पंप, के०के० गर्ग, भाजपा नेता कुलदीप गोयल, सभासद नवनीत कुच्छल, सुमित गर्ग, डा० अखिल गोयल, कमल किशोर बांग्ला आशीष जी मोबाइल वाले, प्रवीण अग्रवाल सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य व व्यापारी नेताओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, पवन गोयल, दिनेश कुमार, नितिन तायल, अजय मित्तल ,युवा सेवादार वरुण गर्ग, कार्तिक गोयल ,दीपांशु शर्मा, अभी शर्मा ,यश गर्ग, शिवम शर्मा, राहुल शर्मा, हर्षित तायल, अंकित एडवोकेट, कुणाल भारद्वाज आदी सेवादारों सहित श्रीमती रमनबाला अग्रवाल, वर्षा गर्ग कविता गर्ग ,दीपिका गर्ग, सीमा गर्ग, गरिमा तायल, ममता कश्यप , वंदना वर्मा, शालू गर्ग, संध्या गोयल आदि महिला सेवादारों का भरपूर सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 12 =