Muzaffarnagar: Tikait परिवार को मोबाइल फोन पर मिली धमकी- Rakesh Tikait ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्रः
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) । भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के परिवार को मोबाइल फोन पर धमकी दी गई है। वहीं इस मामले में Tikait परिवार ने भोपा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को धमकी दी गई है। मोबाइल पर दी गई धमकी की जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार को किसान आंदोलन से अलग होने की चेतावनी दी गई है।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल मिली। गौरव ने बताया कि कई बार कॉल की गई है। पहले परिवार ने इसे किसी की शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने की वजह से भौराकलां थाने में तहरीर दी गई है। धमकी देने वाले ने भाकियू प्रवक्ता चौधरी Rakesh Tikait और गौरव टिकैत को निशाना बनाया है।
इससे पहले किसान आंदोलन के दौरान भी परिवार को कई बार धमकियां दी गई थी। भाकियू नेता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच में पड़ताल जुट गया है।
चौ.Rakesh Tikait ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्रः सुरक्षा की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) । भाकियू नेता गौरव टिकैत को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरी काल करने के मामले से एक और जहां जिला-पुलिस प्रशासन मामले की जांच पडताल मे जुट गया है। वहीं दूसरी और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अवगत करया कि विगत 36 वर्षो से किसानो व मजदूरों के हकों की लडाई लड रहे हैं। दिल्ली मे हुए किसान आन्दोलन में भारतीय किसान यूनियन ने सहभागिता निभाई। आन्दोलन के समय पर भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत को धमकी भरे फोन कॉल आते थे। जिसकी सूचना देकर गाजीपुर सम्बन्धित थाना क्षेत्र कौशाम्बी जनपद गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एक अन्य मामले में राष्ट्रीय प्रवक्ता को जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात अज्ञात कॉल से ही दोबारा धमकी मिली। जिसकी जानकारी थाना सिविल लाईन को लिखित में तहरीर देकर दी गयी थी। 08 मार्च 2023 को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को उनके मोबाईल से एक एक मोबाईल कॉल रात्रि मे आई।
जिसके मोबाईल नम्बर की जानकारी दी गई है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने गौरव टिकैत से संवार करते हुए कहा कि आपने दिल्ली में आन्दोलन किया था। आपने यह ठीक नही किया। आप लोग किसानो की बात करना बन्द करो और पीछे हट जाओ। वरना पीछे नही हटे तो आपके पूरे टिकैत परिवार को बम से उडा दिया जायेगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait सहित पूरा परिवार किसानो व सामाजिकता की लडाई लड लडता रहता है और पूरे देश में यात्रा भी करता है। अन्य राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आपसे आग्रह है कि उक्त मामलो की गृह मंत्रालय गम्भीरता से जांच कराए और राष्ट्रीय व पूरे परिवार की उचित सुररक्षा का प्रबन्ध करायें। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री,डीजीपी, उत्तर प्रदेश, डीआईजी, सहारनपुर, एसएसपी मुजफ्फरनगर, प्रिन्ट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया को लैटर की कॉपी प्रेषित की गई हैं।

