Nepal: Ram Chandra Poudel बने नेपाल के नए राष्ट्रपति, 33802 चुनावी वोट हासिल किए
रामचंद्र पौडेल Nepal के नये राष्ट्रपति बन गये हैं. चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि पौडेल ने 33802 चुनावी वोट हासिल किए. वहीं रामचंद्र पौडेल ने प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को चुनाव में 15518 वोट मिले हैं. बता दें, पौडेल प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाले आठ-दलीय गठबंधन द्वारा समर्थित उम्मीदवार थे, जबकि नेमबांग सीपीएन-यूएमएल से जुड़े थे.
Nepal राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है. उससे पहले नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार Ram Chandra Poudel
राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए गए हैं और वह देश के तीसरे राष्ट्रपति होंगे.
पौडेल आठ दलों के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे जिनमें नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- माओइस्ट सेंटर (सीपीएन- माओइस्ट सेंटर) शामिल है. पौडेल को संसद के 214 सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के 352 सदस्यों का समर्थन मिला.
Nepal कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मेरे मित्र रामचंद्र पौडेल को हृदय से बधाई. राष्ट्रपति चुनाव में कुल 882 मतदाता हैं जिनमें 332 सदस्य संसद के हैं जबकि 550 सदस्य सात प्रांतीय विधानसभाओं के हैं.

