उत्तर प्रदेश

Aligarh News: लौट गई बारात, मनचले की हरकत से तंग आकर एक युवती ने दे दी जान

Aligarh News: थाना टप्पल क्षेत्र गांव मादक में युवक द्वारा छेड़छाड़, परेशान किए जाने और पिता के साथ मारपीट करने से तंग होकर युवती ने ये खौफनाक फैसला लिया. ने युवक द्वारा तंग किए जाने पर कुछ दिन पूर्व 24 फरवरी को वीडियो वायरल कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है वहीं पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.

थाना टप्पल क्षेत्र के गांव मादक निवासी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि गांव का ही एक युवक मोहित उनकी बेटी को छेड़छाड़ कर परेशान करता था. एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी की गांव में बारात आई थी तो युवक ने हंगामा कर दिया और बारात लौट गई.

बाद में उन्होंने किसी प्रकार जनपद बुलंदशहर में अपनी रिश्तेदारी में बेटी की शादी कर दी. युवक वहां पर भी 112 नंबर पर तरह-तरह की सूचना देकर बेटी के ससुराल में पुलिस भेजने लगा, इतना ही नहीं इसके बाद एक बार युवक बेटी की ससुराल में पहुंच गया वहां पर पुलिस पहुंच गई और युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हुई थी.

उसके बाद उनकी बेटी मायके में आकर पिछले 1 वर्ष से उनके साथ रह रही थी. बुधवार की शाम वह अपनी दुकान से गांव में घर लौट रहे थे इसी दौरान युवक ने उनके पैर पर बाइक चढ़ा दी विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा इसी दौरान उनकी बेटी भी मौके पर आ गई और मारपीट का विरोध किया. युवक द्वारा परेशान करने और पिता से मारपीट करने की घटना से तंग आकर युवती ने घर आकर आत्महत्या कर ली.

पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया की मेरी बेटी ने पिछले दिनों युवक से परेशान आकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी. शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने एक वर्ष के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की. इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली.

इस मामले में एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि एक सूचना पुलिस को 112 नंबर पर मिली थी कि एक युवती के द्वारा आत्महत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =