Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने ध्वजारोहण किया

आज  जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में 74 वा स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. जिसमें सुबह 09 बजे सर्वप्रथम फैंथम हाल पर नसीर हैदर काजमी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक महासचिव ने मिलकर जनपद न्यायाधीश न्यायिक अधिकारियों और सैकड़ों सम्मानित अधिवक्ता बन्धुओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया

तदुपरान्त सामुहिक राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया समारोह को संबोधित करते हुए प्रदीपकुमार मलिक महासचिव ने अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी से करोना काल में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने पर बल दिया

नसीर हैदर काजमी अध्यक्ष ने देश और समाज में मजबूत भाईचारा कायम रहना ही असली आजादी कहा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राजीव शर्मा जी ने ईमानदारी से न्याय करने व दिलाने पर बल देते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व पर बधाई दी

और बड़ी संख्या में उपस्थिति को राष्ट्रीय भावना की अभिव्यक्ति कहकर धन्यवाद दिया

इस अवसर पर महफूज खां राठोर कलीराम ओंकार सिंह तोमर राजकुमार गर्ग मोहम्मद इसलाम राजबीर सिंह कुटबा अनूप राठी सुखपाल सैनी सुरेन्द्र कुमार मलिक सोराज सिंह ज्ञान कुमार दी पक चौधरी विनय राणा चंद्रवीर सिंह नीरज कान्त मलिक संजीव प्रधान राम अवतार सिंघल ब्रजभूषण त्यागी सोहनलाल सिंह सतीश लाटियान सानुज मलिक अनुराग सिंह आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =