ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में 74 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ |
तत्पश्चात प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी द्वारा ध्वजारोहण किया गया | विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा झंडे को सलामी दी गई है तथा सभी ने “हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा” व “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” गीत गाया |
जय घोष से गगन मंडल गुंजायमान हो गया | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है
देश के स्वतंत्रता सेनानियों महान नेताओं एवं वीरों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब मिलकर अपने देश को उन्नत बनाने में अपना योगदान दें
तभी हम अपने देश के सच्चे नागरिक कहलाएंगे | उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी में सभी अपने परिवार व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहे तथा इस बीमारी से बचने के नियमों का पालन करे |कार्यक्रम का संचालन हर्षिता मिश्रा ने किया |
