Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-पहिया गड्ढे में गिरने से रोडवेज बस असंतुलित होकर पेड़ से टकराई

मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग की खस्ता हालत के चलते सड़क में बने गड्ढे में पहिया गिरने से स्टेयरिंग जाम होने के कारण अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पेड़ से जा टकराई,बस में सवार दर्जनों यात्री बाल बाल बच गए।

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बने गहरे गहरे गड्ढे लगातार हादसों का सबब बन रहे है। आये दिन इन गड्ढों में वाहनों के पहिये गिरने से लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है।कई जाने भी इन गड्ढों की वजह से जा चुकी है किन्तु एनएचएआई इस ओर लगातार शिकायत के बावजूद कोई दिलचस्पी इन गड्ढों को भरने में नही दिखा रहा है।

जिसके चलते हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।शनिवार की सुबह करीब ६ बजे मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस लेकर चालक अनिल मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रहा था जैसे ही बस मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव शिवपुरी पहुँची तभी सड़क में बने एक गहरे गड्ढे में बस का पहिया जा गिरा तथा पहिया गिरते ही बस का स्टेयरिंग जाम हो गया

बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में गिरती हुई एक पेड़ से जा टकराई जिससे बस में सवार दर्जनो यात्री घायल हो गये। घायलों के उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 1 =