Muzaffarnagar News-जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस परसुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना नई मण्डी व थाना सिविल लाईन पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना नई मण्डी व थाना सिविल लाईन पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें
समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त डीएम द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। समाधान दिवस में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
एसपी सिटी व एसडीएम ने खतौली में सुनी समस्याएं


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय महोदय एवं उप जिलाधिकारी जीत सिंह महोदय द्वारा थाना खतौली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया
साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। थाना खतौली पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर, थाना प्रभारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।









