Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने सौंपा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना ने हिन्दू समाज के समर्थन में पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व मे नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे

कं्राति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि वर्ष 2014 में जब भाजपा ने केन्द्र की सत्ता हासिल की थी।

उससे भी पूर्व पिछले काफी वर्षो से भाजपा द्वारा देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने, देश से बंगलादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर खदेडने, जम्मू कश्मीर से विस्थापित 10 लाख हिन्दुओं के पुर्नवास, तुष्टिकरण की नीति समाप्त करने,जनसंख्या नियन्त्रण कानून का गठन करने, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड जैसे विभागों को समाप्त करने जैसे मुददो पर कार्यवाही हेतु हिन्दू समुददाय से वायदे किये गये थे। लेकिर आज नौ वर्ष से भाजपा केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार चली आ रही है।

लेकिन अभी तक उपरोक्त बिन्दुओं पर कार्यवाही तो दूर इन पर विचार तक नही किया गया।ज्ञापन मे मांग की गई कि भारत को अतिशीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। देश मे घुसे करोडो रोहिंग्या/बंग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाए। बेसहारा गली मौहल्लो और गांवो मे किसान की फसल बर्बाद कर रहे गौवंश को आश्रय स्थल भिजवाया जाए।

10 लाख से अधिक विस्थापित कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास कराया जाए। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार अथवा 5 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाये। लव जिहाद व धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून बनाये जायें। ज्ञापन सौपने वालो मे क्रान्ति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मनोज सैनी, अमित अग्रवाल, शरद कपूर, आनन्द प्रकाश गोयल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − one =