Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नकली एग्रीकल्चर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापे से मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर में नकली एग्रीकल्चर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रियों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में तैयार माल बरामद किया। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने शक्तिमान ब्रांड की मोहर लगाकर रोटावेटर ब्लेड बनाने और बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज की है।

तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी राजकोट गुजरात कंपनी के अधिकारी दीप्तोनील हाजरा ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर वहलना में दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्रियों में तैयार रोटावेटर के ब्लेड पर कंपनी के शक्तिमान ब्रांड की मुहर पाई गई। कंपनी अधिकारी दीप्तोनील हाजरा ने बताया कि गांव वहलना के एएच स्टील से शक्तिमान कंपनी ब्रांड के नकली ३७० रोटावेटर ब्लेड बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि वहलना की ग्रीन एग्रो फॉर्म्स पर भी छापेमारी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी से पहले ही वहां से शक्तिमान ब्रांड की डाई हटा ली गई थी। उन्होंने बताया कि वहां पर शक्तिमान की डाई लगी रोटावेटर की एक ब्लेड बरामद हुई।

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार रोटावेटर के ब्लेड पर फर्जी तरीके से शक्तिमान कंपनी का ब्रांड लगाने का मामला पाए जाने पर एएच स्टील के मालिक सलीम और उसके पिता इसरार चौधरी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये वहलना के रहले वाले हैं। वहीं रामपुरी निवासी ग्रीन एग्रो के मालिक खालिद पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − two =