Muzaffarnagar News: 4.5 किलो डोडा सहित कोतवाली पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त की अवैध नशीला पदार्थ कुल ४.५ किलो डोडा सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक व्यक्ति जो काफी दिनो से नशे की छोटी- छोटी पुडिया बनाकर १००-२०० रूपये मे घूम घूम कर छोटे-छोटे बच्चो व लोगों को बेच रहा था
जिस पर थाना को०नगर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी । जिसे ४० फुटा रोड से एटूजेड रोड से चैकिंग के दौरान अभि०-विनोद शर्मा पुत्र बल्लू सिंह निवासी गंदे कुए के पास मौ० द० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज नशीला पदार्थ कुल ४.५ किलो डोडा सहित गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त पूर्व मे भी नशे के कारोबार में जेल जा चुका है । पुलिस पूछताछ में अभि० शातिर किस्म का अपराधी है जो अपनी अजीविका चलाने के लिये दिन में किराये की ई-रिक्शा चलाता है और सुबह शाम अवैध नशे की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर घूम घूम कर नशे के आदि लोग व नाबालिक बच्चो को १००-२०० रुपयें में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है ।
अभि० ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशे का माल बरेली से चोरी छिपे लाकर अपने घर पर छोटी -छोटी पुडिया बनाकर बनाकर घूम घूम कर नशे के आदि लोग व नाबालिक बच्चो को १००-२०० रुपयें में बेच देता है ।
बरेली में बेचने वाले का नाम व पता मुझे मालूम नहीं है वह मुझे बरेली में बस अड्डे के आस पास मिलता है और मे उससे सस्ते दामो मे नशीला पदार्थ खरीद कर यहां आकर बेच देता हूँ । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, है०कां० रविन्द्र सिंह, कां० राजीव कुमार, आदेश कुमार शामिल रहे।

