समाचार (Muzaffarnagar News)
पंजाब से तस्करी कर लाई गयी लाखों की शराब सहित दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंजाब राज्य से तस्करी कर लायी गयी लगभग १६ लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ४४० पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए ०२ शराब तस्कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
जनपद में अवैध शराब की बरामदगी व शराब तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०२ अवैध शराब तस्कर अभियुक्तों को बसी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग १६ लाख रुपये कीमत की ४४० पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा ०१ कैन्टर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा दौराने पूछताछ बताया कि हम लोग सस्ते दाम पर पंजाब से शराब खरीदते थे तथा कैण्टर में भर कर जहां पर भी डिमाण्ड होती थी वहां पर मंहगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त कपिल पुत्र चौधरी चरन सिंह निवासी ग्राम ढबारसी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा, नरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम उमरा थाना हॉसी जनपद हिसार, हरियाणा। जिसके कब्जे से ४४० पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (पार्टी स्पेशल व मेकडॉवेल नम्बर १ ब्रॉन्ड), ०१ कैन्टर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह, व०उ०नि० विष्णु कुमार गौतम, उ०नि० संदीप कुमार, कां० नरोत्तम सिंह, सोमवीर, विजय कुमार, अमित कुमार थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
शातिरों को पुलिस मुठभेड मेंदबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों से मेरठ से लूटा गया ट्रैक्टर और ट्राला बरामद हुआ है।
सीओ खतौली विनय कुमार गौतम ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोमवार रात को कुछ बदमाश अपराधिक घटना अंजाम देने के इरादे से आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर चेकिंग शुरू की। बताया कि जब थाना शाहपुर पुलिस सौरम पुलिया के पास चेंकिग कर रही थी, तो एक ट्रैक्टर पर सवार होकर दो बदमाश आते नजर आए। जिन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे दबोच कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया।
मुठभेड़ के बाद इन बदमाशों को किया गया गिरफ्तार-सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान विशाल पुत्र राजकुमार वैरागी निवासी ग्राम मुकीमपुरा थाना बिनौली जनपद बागपत(घायल) और रवि चौहान पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सीतापुर थाना ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड के रूप में हुई।
मेरठ के रोहटा से लूटा गया था ट्रैक्टर ट्रॉला-सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि दबोचे गए बदमाशों ने मेरठ के रोहटा क्षेत्र से ट्रैक्टर और ट्राला लूटा था। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
50 वर्ष व्यापार मंडल के पूर्ण होने पर खुशी का किया इजहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की और से साथी व्यापारियों का मनोबल बढाने के लिए व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा रोहाना टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के रूडकी रोड, शिव चौक,नुमाईश कैम्प, मंसूरपुर, खतौली, मीरापुर, मोरना, भोपा होते हु आज शाम के समय आर्शीवाद बैंकट हॉल पहुंची। जहां व्यापारियों की एक सभा हुई। जिसमें समस्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, विजय वर्मा,कन्हैया शर्मा, सुनील तायल, प्रवीण जैन, अनिल वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
महिला की सड़क हादसे में मौत
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को लाख जागरूक किए जाने के बावजूद सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे है। सोमवार को खतौली जानसठ रोड़ पर दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि मृतका का पति और पुत्र घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला का रहने वाला जीतसिंह सोमवार को बाईक द्वारा अपनी बीमार पत्नी कृष्णा को मवाना वैध से दवाई दिलाने जा रहा था। जीतसिंह के साथ बेटा सचिन भी था।
थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बाईक सवार युवक ने जीत सिंह की बाईक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल हुई महिला कृष्णा ४५ वर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता पुत्र घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने घायल पिता पुत्र को सरकारी अस्पताल भिजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर जागरूक किए जाने के बावजूद लोग यातायात के नियमों की अवहेलना करके अपनी जानों को जोखिम में डालने से बाज नही आ रहे है। बताया गया कि हादसा विपरीत दिशा से आए आरोपी बाईक सवार युवक की लापरवाही के चलते हुए है।
सडक हादसे मे हुई मौत
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नावला निवासी कनिका पत्नि रनजीत सिह की सडक हादसे मे गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भ्भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। विवाहिता की मौत से परिजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
पशुओं को जहर देने वाला दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव में पशुओं को जहर देता हुआ एक बदमाश रंगे हाथ दबोच लिया गया। लोगों ने मारपीट कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित मुर्दा मवेशी ठेकेदार के बेटे को भी नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरे गांव में भी जहर दिए जाने से एक गाय और भैंस की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर में पशुओं को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। जानसठ थाना क्षेत्र के नया गांव फैजाबाद में किसान अवकाश कुमार ने अपने मवेशी घेर में बांध रखे थे। अवकाश के अनुसार वह घर की ओर गया तो एक व्यक्ति पशुओं के चारे में जहर मिला रहा था। बताया कि तुरंत ही आरोपी को दबोच लिया गया। जिसके पास से जहर के लड्डू बरामद हुए।
उधर जहरीला चारा खाने से भैंस बीमार हो गई। तुरंत ही उसके उपचार के लिए चिकित्सक को बुलाया गया। पशुओं को चारे में जहर देने वाले को दबोच कर लोगों ने मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी निवासी गांव तिसंग और ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना छपार क्षेत्र के गांव रेता नगला में जहर दिए जाने से एक गाय और भैंस की मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर बीमार है। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी।
विदाई समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक बागपत के पद पर नियुक्ति होने के उपरान्त एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के विदाई समारोह का पुलिस लाईन सभागार में किया गया आयोजन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारियों द्वारा उन्हे नए पद की बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए दी गयी विदाई।
दो युवकों ने लगाई छलांग, एक डूबा तो दूसरे को बुजुर्ग ने बचाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को पुलिस से बचने के लिए २ युवकों ने काली नदी में छलांग लगा दी। जिनमें से एक युवक को मौके पर मौजूद किसान ने बचा लिया। जबकि एक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। जिसकी तलाश जारी है।
पीड़ित अजय शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली इलाके के पीनना निवासी जसवीर सिंह का बेटा मोहित मलिक (२२ वर्ष) गांव के ही अपने साथी अजय के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। जैसे ही वे ईदगाह चौकी के पास पहुंचे तो वहां पर चल रही चेकिंग को देखकर दोनों बाइक को लेकर एक बंद गली में घुस गए। गली से निकले पर पुलिस को बाहर खड़ा देख दोनों बाइक छोड़कर काली नदी की तरफ भाग गए और नदी में छलांग लगी दी।
युवकों को नदी में छलांग लगाते देख आवाज सुनकर खेत में पानी लगाने आए किसान लियाकत ने अजय को डूबता देख उसको बचा लिया। जबकि मोहित का कोई पता नहीं चला। फिलहाल गोताखोरों की टीम मोहित की तलाश में जुटी है. और मौके पर नगर कोतवाल महावीर सिंह चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।
अज्ञात व्यक्ति का सड़क किनारे मिला शव
फुगाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे लोगों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाखत का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि मृतक के परिवारजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय ओमप्रकाश सोमलता व प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुरा का मासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय ओमप्रकाश सोमलता व प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुरा का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकध् इंचार्ज अध्यापकों/सहायक अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा निरीक्षण के समय दोनों विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्र विद्यालय में उपस्थित पाए गए।।समस्त विद्यालयों में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।
पशु आरोग्य शिविर का आयोजन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खण्ड खतौली के ग्राम पमनावली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार विकास खण्ड खतौली के ग्राम पमनावली में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन का शुभारंभ ग्राम प्रधान पमनावली द्वारा फीता काट कर किया गया।शिविर में ४५४ पशुओं की चिकित्सा एवं औषधि वितरण किया गया। शिविर में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी खतौली,पशु चिकित्सा अधिकारी नावला, पशु चिकित्सा अधिकारी मंसूरपुर, पशु चिकित्सा अधिकारी अंतवाड़ा , पशुधन प्रसार अधिकारी चंदसमंद, पशुधन प्रसार अधिकारी शीप सेंटर व पशुधन प्रसार अधिकारी रतनपुरी ने भाग लिया। वेट फार्मेसिस्ट बडसू व चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी व पैरावेट्स ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी नावला डॉ राजेंद्र सिंह द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल समोली का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा अधिकारी नावला डॉ राजेंद्र सिंह द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल समोली का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान हरा चारा तथा स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया १ गोवंश की चिकित्सा की गई बाकी सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए।
उचित दर दुकान का किया निरीक्षण
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना द्वारा ग्राम काकड़ा ब्लॉक शाहपुर के उचित दर विक्रेता के वितरण की जांच की गई ।जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार ग्राम काकड़ा ब्लॉक शाहपुर के उचित दर विक्रेता धन सिंह के वितरण की जांच की गई एवम मौके पर उपस्थित कार्ड धारको से वितरण के संबंध में पूछताछ की गई। विक्रेताओं को शेष रह गए सभी राशन कार्डों पर वितरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया विक्रेता के वितरण के संबंध में कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई कार्ड धारको द्वारा विक्रेता के व्यवहार को भी अच्छा बताया गया। घटकृतौल् माप उचित पायी गई।
यौगिक क्रियाएं एवं योगासन की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कमला नेहरू वाटिका कंपनी गार्डन जनपद मुजफ्फरनगर में जनपद के सम्मानित पुरुष तथा महिलाओं को पार्क में योगा कार्यक्रम के अंतर्गत योगिक क्रियाएं तथा योगासन की जानकारी उपलब्ध कराई गयी। उत्तर प्रदेश राज्य सोसाइटी तथा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में कमला नेहरू वाटिका कंपनी गार्डन जनपद मुजफ्फरनगर मैं योग प्रशिक्षक अनुज त्यागी तथा योग सहायक वरुण कुमार एवं योग प्रशिक्षक जैकी कुमार तथा श्रीमती भावना पाल के द्वारा सुबह जनपद के सम्मानित पुरुष तथा महिलाओं को पार्क में योगा कार्यक्रम के अंतर्गत योगिक क्रियाएं तथा योगासन की जानकारी उपलब्ध कराई तथा योग के महत्व के साथ-साथ योगी क्रियाएं भी करा कर जनता को लाभान्वित किया।
कार्यशाला का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के साथ एम०ओ०यू० के तहत स्टूडेंट एंड फैक्लटी एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तीन दिवसीय कार्यशाला में उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने बताया कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का जमाना है ऐसे मे हार्डवेयर व नेटवर्किंग की डिमांड आज के समय मे बहुत अधिक है। यदि आप १२वी कक्षा के बाद प्रोफेशनल कोर्स करने के बारे मे सोच रहे है, तब आपके लिये कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेट र्वकिंग के बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वर्तमान समय में देश में कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग एक्सर्पटस् की जरूरत है। जिससे आपके पास रोजगार के अवसर अधिक होगें तथा कम्पनियों में शीघ्र चयन होगा।
तत्पश्चात् बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने छात्र एवं छात्राओं को बताया कि आज के समय मे बहुत सारी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों मे हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग की डिमांड है ऐसे में यदि आप इस कोर्स को करते है तो आप किसी भी सूरत मे बेरोजगार नही रह सकते। वर्तमान समय मे हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग के बहुत अधिक मात्रा मे फेमस कोर्स है जैसे कि डिप्लोमा, ब्ब्छ।ए ब्ब्छच्ए छ। आदि ।
कार्यशाला के कोर्डिनेटर प्रवक्ता राहुल शर्मा ने हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग को स्पष्ट करते हुये छात्र/छात्राओं को समझाया कि यदि आपको हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग ऐक्सर्पट बनना है तो अपने भविष्य मे सफलता हासिल करने के लिये यह डिप्लोमा कर सकते है। इसके अलावा ब्ब्प्म्ए प्ज्प् ब्व्च्।ए च्वसलजमबीदपब आदि कोर्स भी कर सकते हैं। जिनको करने के पश्चात् डेटा हार्डवेयर व नेटवर्क एक्सपर्ट, फ्रीलान्सर, नेटवर्क एक्सपर्ट, सिस्टम व डिजाइन इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर के क्षेत्र में आप अपना कैरियर बना सकते है ।
कार्यशाला मे प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्रायें मुसकान कश्यप, निहारिका, हिमानी, संध्या, संध्या रानी, तनु, मंयक, गुड्डन, निशान्त, आकांक्षा, विभोर, सूरज, विनित, सागर, ज्योति, वासु, खुशी, वैशाली, गरिमा, खुशी चन्देल, तनु, लक्ष्य, वर्षा, वरूण व विवेक आदि ने अपना योगदान दिया। सभी शिक्षकगणों व स्टॉफ ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया ।
हैल्थ कैम्प का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा द्वारा १९ मार्च दिन रविवार को भोपा रोड़ स्थित ग्रैंड प्लाजा मॉल में एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत नई दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया है। नसों के संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ कपिल जैन कैंप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे जिनको नसों के संबंधित मरीज, सायटिका ,सर्वाइकल, सिर में पुरानी चोट, ट्यूमर, दौरे के मरीज परामर्श ले सकते हैं। दिनों दिन बढ़ती हृदय रोग समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा रिपेन गुप्ता कैंप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। कैंसर के रोगियों के लिए कैंसर स्पेशलिस्ट वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनीष जैन अपनी सलाह देंगे। मोटापा कम करने के लिए बेरियाटिक सर्जन डॉ शलभ कैंप में अपनी सलाह देंगे जो कि दूरबीन द्वारा चर्बी कम करने की सर्जरी के वरिष्ठ विशेषज्ञ है। यह कैंप सभी आम जनमानस के लिए पूरी तरह निशुल्क है परंतु कैंप् से पहले रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा रजिस्ट्रेशन के लिए श्री अरविंद गुप्ता मोबाइल नंबर ९४५६९६००२६ और डॉ सचिन जैन मोबाइल नंबर ८४३९२९३००४ से संपर्क किया जा सकता है या व्हाट्सएप्प मैसेज किया जा सकता है जिसमे मरीज की पूरी डिटेल्स लिखकर एवं जिन चिकित्सक को दिखाना है उनका नाम लिखकर भेजा जा सकता है सभी मरीजों को अपनी पुरानी रिपोर्ट और पर्ची लेकर आना अनिवार्य है। कैंप सुबह ९ः०० बजे से २ः०० बजे तक आयोजित किया जायेगा और रजिस्टर्ड किए हुए मरीजों को ही देखा जाएगा रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क है।
बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर से वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई। जिसमे बैंडबाजे, घोड़े, रथ बग्गी, झांकी, शहनाई वादन आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नई मंडी के पटेल नगर स्थित श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर समिति की ओर से रथ यात्रा निकाली गई। सुबह पूजा और सत्तर भेदी पूजा की गई। इसके बाद ध्वजारोहण के लाभार्थी परिवार दिनेश कुमार जैन और संगीता जैन ने ध्वजारोहण किया।
मुख्य अतिथि मनमोहन जैन ने रथयात्रा का शुभारंभ किया। पटेल नगर से शुरु होकर यात्रा वकील रोड, नंदी स्वीट्स, चौड़ी गली के साथ कई गलियों में होते हुए मंदिर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में झांकी, ढोल पार्टी भंगड़ा, पार्टी नफीरी शहनाई वादन लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। रथ यात्रा पर लगातार फूलों की वर्षा होती रही। मौके पर कमेटी चेयरमैन विजय जैन, प्रधान संजय जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, दिनेश मौजूद रहे।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी का बागपत के एसपी होने पर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश उपाध्यक्ष व संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति व नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महामंत्री प्रवीण जैन, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा द्वारा एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को शासन द्वारा जनपद बागपत के एस पी नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत सम्मान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे जनपद में एस पी सिटी रहे अर्पित विजयवर्गीय का जनपद में बहुत अच्छा कार्यकाल रहा है। उनके द्वारा हमेशा व्यापारियों की किसी भी समस्या का तत्परता के साथ निवारण किया गया,हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
पुलिस ने शातिर वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त इनाम पुत्र रहम इलाही निवासी ग्राम न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर को ग्राम न्याजुपुरा से गिरफ्तार किया गया ।
प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रृ(ांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजसेवी मास्टर अनूप सिंह वर्मा की प्रथम पुण्य तिथि पर आज सुबह हवन-पूजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगर के सरकूलर रोड स्थित जाट कालोनी निवासी मास्टर अनूप सिंह वर्मा का बीते वर्ष निधन हो गया था। आज उनकी प्रथम तिथि पर उनके आवास पर हवन हुआ। यज्ञ के पुरोहित सुनील शास्त्री रहे। यज्ञ के मुख्य यजमान डा.अनूज कुमार व उनकी धर्मपत्नि श्रीमति विनिता चौधरी रहे। इस अवसर पर जनपद जाट महासभा के संरक्षक मांगेराम वर्मा, कुंवर विजयराज सिंह संरक्षक जनपद जाट महासभा, जगदीश बालियान अध्यक्ष जनपद जाट महासभा, धर्मवीर मलिक, जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू, देवी सिंह सिम्भालका, एड.कर्णसिंह जिलाध्यक्ष आर्य सभा, भाजपा नेता विवेक बालियान, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, डा.जीत सिंह तोमर, ओमकार सिंह अहलावत, महामंत्री जाट महासभा, एड.प्रवीन कुमार जावला, प्रियव्रत आर्य, सुघोष आर्य एडवोकेट, मास्टर गजेन्द्र पाल सिह, युद्धवीर सिह, सुबेदार रणधीर सिंह, कैप्टल प्रवीण कुमार प्रधानाचार्य भोकरहेडी इण्टर कॉलेज, ओमपाल सिंह घटायल, यशपाल सिंह विश्वबंधु प्रधानाचार्य, डा.सत्यवीर सिंह आर्य, महकार सिह, कुशलपाल सिह चौधरी,प्रदीप मलिक के अलावा परिवारजनो में श्रीमति कमलेश वर्मा, मनोज कुमार, श्रीमति मंजू, अनूराधा मलिक,अजय मलिक, अमित राठी, पारूल, संदीप राठी, कविता राठी आदि मौजूद रहे।
डीएम आफिस पर चिटफंड कंपनियों के निवेशकों तथा एजेंटो ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने ठग कंपनियों तथा मल्टी स्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी के निवेशकों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में धरना दिया गया।
धरने में ठग कंपनियों आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी,पीएसीएल, सहारा इंडिया परिवार, कल्पतरु, एग्रीकल्चर एग्रोटेक, गोल्डन फॉरेस्ट, साईं प्रसाद, साईं प्रकाश,किम, बाइक बोट आदि कंपनियों के निवेशकों व एजेंटो ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को एजेंटो व निवेशकों की समस्याओं से अवगत कराया तथा ज्ञापन देते हुए कहा कि संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित और भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून २०१९ की अनुपालन सुनिश्चित की जाए। तथा शासनध् प्रशासन और बड्स एक्ट २०१९ के अंतर्गत नियुक्त सक्षम अधिकारी ठगी पीड़ितों का भुगतान आरंभ करें और बड्स एक्ट २०१९ की अनुपालन सुनिश्चित हो।
मंत्री कपिलदेव ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर जनपद के द्रुतगामी विकास हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी सहित जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
मंत्री कपिल देव ने शहर की सडकों व नालियों को सुदृढ कराये जाने तथा लद्दावाला, आबाकारी, चुंगी नं. २, प्रेमपुरी, गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी आदि नालों का ह्यूमपाईप डलवाकर निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने रूडकी रोड स्थित कंबल कारखाने की निष्प्रयोजित भूमि पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाये जाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। विदित रहे, मंत्री कपिल देव ने पूर्व में भी यहाँ एक बड़ा मल्टीप्लेक्स बनाये जाने का प्रस्ताव दिया था।
बैठक में, मंत्री कपिल देव शहर के सौंदर्यकरण को लेकर गंभीर नजर आये। उन्होंने बताया कि स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में, उन्होंने असमासपुर चौक, पुलिस चौकी गांधीनगर चौक, नवीन मंडी स्थल शहीद प्रेमपाल चौक, लाला लाजपत राय चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, अहिल्याबाई होल्कर चौक, झांसी की रानी चौक, मदीना चौक, सूजडू चौराहा, जानसठ रोड जानसठ बस स्टैण्ड चौक आदि के सौंदर्यकरण पर जोर देते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक सार्वजनिक स्थल, विशेष रूप से चौराहों, का आधुनिक तरीके से आकर्षक सौंदर्यकरण व उनकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी का प्राथमिकता से निर्वहन होना चाहिए।
नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में जुड़े गांवों में बिजली, पानी, स्वच्छता, प्रकाश, सौंदर्यकरण आदि अवस्थापना की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शहरी जीवन में किसी भी स्तर पर कोई कमी ना रहे। वे नगरीय क्षेत्र की सीमा विस्तार को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थे।
इसके अतिरिक्त मंत्री कपिल देव ने जिला जेल को शहर के बाहर स्थानांतरित कराये जाने के लंबित मामले में तीव्र अग्रेत्तर कार्यवाही कराये जाने तथा आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण यथाशीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये हैं। विगत कई वर्षों से ये कार्य लंबित चल रहे हैं। अब इन कार्यों में तेजी आने की राह नजर आने लगी है। आवासहीन गरीब जनता के अपना घर के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना तथा कांशीराम शहरी आवास विकास योजना के अंतर्गत शीघ्र आवास आबंटन कराये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।
जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मंत्री कपिल देव ने कहा कि अपने दायित्वों के निर्वाह में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टोलरेंस की नीति को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का समय से पालन सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, परियोजना अधिकार डूडा सतीश गौतम, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एस.के. अग्रवाल व अधिशासी अभियंता डी.सी. शर्मा मौजूद रहे।
बाजारों में किया गया नई मंडी पुलिस द्वारा पैदल गस्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज नई मंडी पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर नई मंडी स्थित चौडी गाली, मीना बाजार व वैदिक बाजार में पैदल गस्त किया गया। इस दौरान नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव, नई मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, एस.आई. धर्मराज यादव सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने हेतु कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद/दाल मण्डी पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों राकेश कुमार व प्रेम कुमार त्रिपाठी द्वारा नगर पालिका परिषद/दाल मण्डी पर खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में लगभग ४२ खाद्य कारोबारी खाद्य लाइसेंसध् पंजीकरण बनवाने हेतु उपस्थित हुए जिनमें से अधिकांशतरू को तत्काल ५-५वर्ष के पंजीयन जारी किए गए। ५- ५ वर्ष के एफ एस एस आई के अंतर्गत जारी पंजीयन प्रमाण पत्र को पाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ चमन लाल ने बताया कि इस प्रकार के कैंप खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रत्येक तहसील पर आयोजित किए गए हैं और भविष्य में भी इस तरह के कैम्प का आयोजन किया जाता रहेगा, जिनमे अधिक से अधिक खाद्य कारोबारी अपने खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण बनवा कर लाभ उठा सकते हैं।


