Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-पंजाब से तस्करी कर लाई गयी लाखों की शराब सहित दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंजाब राज्य से तस्करी कर लायी गयी लगभग १६ लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ४४० पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए ०२ शराब तस्कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जनपद में अवैध शराब की बरामदगी व शराब तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०२ अवैध शराब तस्कर अभियुक्तों को बसी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग १६ लाख रुपये कीमत की ४४० पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा ०१ कैन्टर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा दौराने पूछताछ बताया कि हम लोग सस्ते दाम पर पंजाब से शराब खरीदते थे तथा कैण्टर में भर कर जहां पर भी डिमाण्ड होती थी वहां पर मंहगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त कपिल पुत्र चौधरी चरन सिंह निवासी ग्राम ढबारसी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा, नरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम उमरा थाना हॉसी जनपद हिसार, हरियाणा।

जिसके कब्जे से ४४० पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (पार्टी स्पेशल व मेकडॉवेल नम्बर १ ब्रॉन्ड), ०१ कैन्टर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह, व०उ०नि० विष्णु कुमार गौतम, उ०नि० संदीप कुमार, कां० नरोत्तम सिंह, सोमवीर, विजय कुमार, अमित कुमार थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =