उत्तर प्रदेश

Meerut News: 15 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन करेगी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक 15 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन करेगी. इस महापंचायत में मेरठ, सहारनपुर मंडल के जनपदों से किसान पहुंचेंगे. किसान महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने गन्ना भुगतान बिजली, आवारा पशु, आलू का दाम गिरने एवं स्टोरेज जैसे मुख्य मुद्दे रहेंगे.

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि इस महापंचायत का आयोजन 15 मार्च को मेरठ में कमिश्नरी चौराहा पर किया जाएगा.धर्मेंद्र मलिक का दावा है कि महापंचायत में मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद बागपत बुलंदशहर सहित आदि जिलों से लगभग 20,000 से अधिक किसान भाग लेंगे.

किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमैन गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहेंगे. इससे पहले भारतीय किसान यूनियन की एक महापंचायत मुज़फ्फरनगर में हुई थी. इस महापंचायत में बीस मार्च को दिल्ली में पंचायत का एलान किया गया था. उस वक्त राकेश टिकैत ने कहा था कि बीस मार्च को महापंचायत ऐतिहासिक होगी और इसमें कई राज्यों के किसान जुटेंगे.

अब मेरठ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत में क्या निर्णय होता है इस पर सभी की निगाहें रहेंगी. अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत मेरठ में हुई थी.  इसमें शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे थे.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =