उत्तर प्रदेश

Saharanpur News- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, 16 दिन बाद नाबालिग की इलाज के दौरान मौत

Saharanpur News: नाबालिग लड़की का पिछले 2 साल से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था। 16 दिन बाद नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिक लड़की का पिछले 2 साल से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था। आरोप है कि उसका वीडियो भी बनाया गया था और आहत किशोरी ने बीती 27 फरवरी को खुद को जिंदा जला लिया था। 85 फ़ीसदी झुलसी किशोरी की मंगलवार को मौत हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था लेकिन वो बच न सकी।

मृतका के परिजनों ने एक युवक को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजन का आरोप है कि उसने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके चलते बेटी ने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया था। मामला सहारनपुर जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है

जहां 17 वर्षीय लड़की ने 27 फरवरी को खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था परंतु उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रिफ़र कर दिया गया था। वह उसे मेरठ ले गए और मेरठ के अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा था। लड़की 16 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही। 

लड़की की मौत के बाद उसके परिजनों का दर्द कुछ इस तरह फूटा कि उन्होंने अपनी लड़की के आत्मदाह करने के कारण बताते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मृतक लड़की के परिजनों ने सहारनपुर के ही थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव माजरी निवासी तैय्यब पर आरोप लगाते हुए कहा कि तैयब से लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। धोखे से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली थी। जब बेटी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक आनाकानी करने लगा। उसने दोनों की बिरादरी अलग होने का बहाना बनाकर शादी करने से मना कर दिया। 

जब लड़की ने जब विरोध किया तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे बेटी सदमे में आ गई। अब मृतका के परिजनों ने अपनी मृतक बेटी को न्याय दिलाने की गुहार की है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =