Amethi: 25 वर्षीय युवती से प्रिंसिपल अनीस अहमद ने दुष्कर्म किया
Amethi में घर के पास के स्कूल में पानी भरने गई है 25 वर्षीय युवती से स्कूल के प्रिंसिपल ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रिंसिपल शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत थाने में जिस के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज भेज दिया है.
मोहनगंज थाना क्षेत्र एक गांव-जहां सोमवार की शाम करीब चार बजे 25 वर्षीय युवती घर के बगल स्थित स्कूल में पीने का पानी भरने गई थी. तभी स्कूल बंद होने के बावजूद स्कूल में पहले प्रिंसिपल अनीस अहमद ने युवती से पीने का पानी मांगा.
प्रिंसिपल द्वारा पानी मांगने पर युवती उसे पानी देने स्कूल में चली गई जहां प्रिंसिपल अनीस अहमद ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल थाने में शिकायत करने और शिक्षा विभाग में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.
मंगलवार की दोपहर मोहनगंज थाने पहुंची पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी पर धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

