वैश्विक

Rohtak. जनस्वास्थ्य विभाग का एडिशनल अकाउंट ऑफिसर कार्यालय से ही 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rohtak में विजिलेंस टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग के एडिशनल अकाउंट ऑफिसर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ठेकेदार की पेमेंट रिलीज करने के नाम पर यह रिश्वत मांगी थी. ठेकेदार सुंदर सिंह ने विजिलेंस को इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने दलील दी कि उसने रिश्वत नहीं मांगी, बल्कि उसे जबरदस्ती यह रिश्वत दी गई थी. रोहतक जनस्वास्थ्य विभाग के एडिशनल अकाउंट ऑफिसर को ठेकेदार की बकाया पेमेंट रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया.

आरोपी अकाउंट ऑफिसर ने ठेकेदार से उनका बिल पास करने के नाम पर 20 हजार रूपए मांगे, जिसके बाद शिकायतकर्ता ठेकेदार सुंदर सिंह ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी. विजिलेंस टीम ने ठेकेदार को आरोपी अकाउंट ऑफिसर के पास 20 हजार रुपये लेकर भेजा, जिसे जाते ही आरोपी विजय कुमार ने लेकर अपनी जेब में डाल लिए. इसके तुरंत बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय से ही रुपयों समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का कहना है कि उसे जबरदस्ती यह पैसे दिए गए हैं. उसने कोई रिश्वत नहीं मांगी थी, बल्कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. विजिलेंस इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि उनको ठेकेदार ने शिकायत दी थी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 20 =