Ghaziabad: मासूम से रेप के बाद हत्या वाले को फांसी की सजा सुनाई
Ghaziabad में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. यह सजा 6 महीने से भी कम समय में सुनाई गई. घटना 18 अगस्त 2022 की है
मोदीनगर थाना क्षेत्र में कपिल कश्यप नाम का युवक दो बच्चियों को अपनी साइकिल पर ले जा रहा था. रास्ते में एक छोटी बच्ची को जिसकी उम्र 6 वर्ष थी उसको थप्पड़ मार कर बेहोश कर दिया और 9 वर्ष की बच्ची के साथ ही गन्ने के खेत मे रेप किया. राज खुलने के डर से उसने मासूम की हत्या कर दी.
इसके बाद पुलिस ने कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था. तब से यह मामला कोर्ट में था. बुधवार को कोर्ट ने 5 महीने और 29 दिन में कपिल कश्यप को फांसी की सजा सुनाई.
कपिल कश्यप पर 302 यानी हत्या, 363 अपहरण, 376 रेप के अंतर्गत हत्या फांसी की सजा सुनाई है. साथ में जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं गाजियाबाद पुलिस भी मानती है कि प्रभावी कार्रवाई के चलते इतनी जल्दी इस मामले में यह फैसला आ सका है. इस मामले में सरकारी वकील ने बताया कि कुल 31 गवाह पेश किए गए.

