Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग की हड़ताल का आला अधिकारियों ने लिया संज्ञान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों की हड़ताल के दृष्टिगत जनपद वासियों को कहीं भी बिजली एवं पानी की समस्या का सामना अधिक समय तक ना करना पड़े इस कारण जिला प्रशासन सजगता से कार्यरत है।

जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में स्वयं जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर जनपद के बिजली एवं पानी के कार्यकलापों पर नजर रखी जा रही है कंट्रोल रूम टीम द्वारा प्रत्येक सभी सब स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद वासियों को हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का अधिक समय तक सामना ना करना पड़े यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर कोई विकट स्थिति उत्पन्न करता है तो उसके विरूध कानूनी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त जनपदवासी निश्चिंत रहें

जिला प्रशासन उनकी सेवा में २४ घंटे कार्यरत है। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कंट्रोल रूम टीम नजर बनाए हुए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − two =