Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar वयोरा ग्रुप द्वारा फैशन शो का आयोजन-मॉडलों ने बिखेरे जलवे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में वयोरा ग्रुप द्वारा एक फैशन शो का आयोजन किया गया जिसकी ऑर्गेनाइजर स्नेहा गर्ग रही तथा को ऑर्गेनाइजर मोनिका सिंह और आदित्य सैनी रहे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित राठी पूर्व ब्लाक प्रमुख व मीनाक्षी सिंह मिस इंडिया द्वारा द्वारा किया गया। उत्तरांचल से पधारी माही वर्मा ने कार्यक्रम को होस्ट किया तथा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए

बाहर से पधारे सेलिब्रिटी गेस्ट में भारतीय शेर पारस गुप्ता,सार्थक चौधरी (फ्रेम ऑफ चक्की नीचे भूत), ललित मनचंदा (फेम ऑफ यह रिश्ता क्या कहलाता है), पायल चौधरी (मॉडल), मुकुल रंधावा (इंस्टाग्रामर),अपूर्वा भल्ला (एक्ट्रेस) मौजूद रहे तथा अपनी कला से इस प्रोग्राम को नए आयामों तक पहुंचाया। बाहर से आए डिजाइनर गोविंदा राजपूत, नीतीश कुमार और निर्वाण सैनी ने अपने कलेक्शन के जलवे बिखेरे तथा निशू सूफी सिंगर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

फैशन शो के अतिथि अजय अनेजा,अरविंद गुप्ता, अमन मित्तल, रोहित लीसारी, विक्रांत सिंह,मुकुल दुआ,विनीत गोयल, सचिन नामदेव, अक्की उतरेजा सचित गर्ग, रहे। जैसे ही रैंप पर फैशन शो में मॉडल्स ने अपने जलवे बिखेरने आरंभ किए तो वहां उपस्थित लोगों ने जमकर वाह वाही की फैशन शो ३राउंड में हुआ

जिसमें प्रथम राउंड में किड्स, द्वितीय राउंड में मिस्टर तथा तृतीय राउंड में मिस के खिताब का जजमेंट निर्वाण सैनी,अंकुर राज, कशिश, माहीप्रजापति,अंकुर गर्ग,रोबिन आदि के द्वारा किया गया। फैशन शो में विनर रहे किड्स में हर्षिता और प्रणव गुगनानी मिस्टर प्रिंस मलिक व मैसेज अलीना अंसारी रहे। फैशन शो को सफल बनाने में श्रेया सक्सेना, रिया, अक्षय, बिपाशा, आरव, तुषार,रिजवान, सचिन मल्होत्रा, मनीष चावला, मोहन अरोरा, अश्वनी, शुचि शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 10 =