Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्करों को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पकड़े गए तीनों बदमाशों में दो बदमाश क्षेत्र के टॉप १० बदमाशों में शामिल है। इन पर १२ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली की कुछ बदमाश चोरी-छिपे गोवंशीय पशु पकड़कर जंगलों में कटान करते हैं। पुलिस ने सुरागरस्सी करते हुए आरोपी गोवंशीय पशु तस्करों की घेराबंदी की। मुखबिर की सूचना पर शामली बाइपास रोड पर रविवार देर शाम चेकिंग अभियान चलाया गया।

रात के समय कुछ संदिग्ध एक गाड़ी से आते नजर आए। उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी में सवार बदमाशों ने नीचे उतरते ही पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में तीन में से २ बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से एक गाड़ी और जिंदा गोवंश बरामद हुआ।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दबोचे गए बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनमें से दो बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जबकि तीसरे बदमाश पर भी कई मुकदमे हैं।

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाशों की पहचान बबलू उर्फ प्रवेज, खालिद, जावेद निवासी गुलर वाली गली, खालापार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाशों से अवैध हथियार और एक गोवंश बरामद हुआ है। जबकि एक गाड़ी भी बरामद की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − nine =