Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: तीन दिवसीय सामुदायिक कार्य शिविर का समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीएड द्वितीय वर्ष के तीन दिवसीय सामूदायिक कार्य शिविर का समापन जागरूकता रैली निकाल कर किया गया। शिविर के तीसरे दिन सभी छात्र पंचायत घर अलमासपुर पर एकित्रत हुये, वहां से जागरूकता रैली का संचालन ग्राम प्रधान पति फूल कमल सैनी तथा श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने ग्राम अलमासपुर के लोगो को बालिका शिक्षा एवं जल संरक्षण पर रैली के माध्यम से जागरूक किया। जागरूकता रैली पंचायत घर अलमासपुर से प्रारम्भ होकर श्रीराम कालेज, मुजफ्फरनगर तक सम्पन्न हुई। छात्रों ने ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिये विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखकर तख्तियॉं तैयार की थी। सामुदायिक कार्य का उददेश्य समाज को मिलजुल कार्य करने के लिये प्रेरित करना तथा जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने सामूदायिक कार्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सामूदायिक शिविर का उददेश्य समाज तथा विद्यार्थियों को मिलजुल कर कार्य करने के लिये प्रेरित करना है।

साथ मिलकर कार्य करने से असम्भव कार्य भी सम्भव हो जाते है तथा समाज का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र बहुत ही उत्साहित दिखाई दिये तथा उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता संदीप राठी तथा रितू गर्ग ने छात्रों को उत्साहवर्द्धन किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − seven =