वैश्विक

America में फिर गोलीबारी, हमलावर की तलाश जारी

America  के मिलवॉकी शहर में गोलीबारी हुई है. इस घटना में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि पांच युवतियां घायल हो गईं. पुलिस ने बताया की सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान वियन पैटरसन के रूप में की है. वहीं, गोलीबारी में घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोलीबारी किसने की अभी यह पता नहीं चल पाया है. America पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है गोलीबारी क्यों की गई. जांचकर्ताओं ने कहा कि लोगों से पूछताछ कर हम हमलावर को तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं.

घटना को लेकर जैकलीन मूर नाम की एक स्थानीय महिला ने कहा कि करीब तीन साल पहले इसी इलाके में उनकी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी गई थी. ताजा मामले पर संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर एक अश्वेत माता पिता ने अपने बच्चे को खो दिया है.

America समाज में गन कल्चर आम बात है. जिस तरह हम सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदते हैं उसी तरह अमेरिका में कोई भी शख्स गन खरीद सकता है. अमेरिकी में गन लेकर घूमना या अपने पास रखना आम बात है. हालांकि कई बार अमेरिकियों को गन कल्चर की कीमत भी चुकानी पड़ी है, जब किसी सिरफिरे ने भीड़ में गोली चलाकर कई लोगों की जान ले ली है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =