Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चालान के डर से साप्ताहिक बंदी पर खुली दुकानों के शटर धडाधड गिरे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के लंबा बाजार स्थित रोड के समीप दाल मंडी में साप्ताहिक बंदी को लेकर लेबर इंस्पेक्टर शाहिद खान ने टीम को साथ लेकर छापेमारी की। लेबर इंस्पेक्टर द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही के दौरान दाल मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकान खोलकर बैठे व्यापारियों के द्वारा दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद करते हुए मौके से फरार हो गए।

मंगलवार को लेबर इंस्पेक्टर शाहिद खान ने अपनी टीम को साथ लेकर साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की दुकानों को बंद कराया। वही लेबर इंस्पेक्टर शाहिद खान ने सभी व्यापारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक बंदी का पालन करते हुए दुकानों को बंद रखा जाए।

उन्होंने कहा कि यदि साप्ताहिक बंदी में किसी भी दुकानदार द्वारा अपने प्रतिष्ठान को खोला गया तो प्रतिष्ठान के संचालक पर सख्त कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा।

वहीं दुकानदारों के द्वारा लेबर इंस्पेक्टर शाहिद खान का समर्थन करते हुए आगे से साप्ताहिक बंदी का पालन करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा दालमंडी में छापेमारी कार्यवाही के बाद अधिकारियों की टीम भगत सिंह रोड पर पहुंची लेकिन वहां से दुकानदार पहले से ही शटर डालकर नदारद हे चुके थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 4 =