उत्तर प्रदेश

Aligarh News: क्रिकेट के विवाद में दो समुदाय के बीच हुई जमकर मारपीट, 7 लोग घायल होने की सूचना

Aligarh News: बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में एक युवक ने बच्चे के सिर पर बैट मार दिया। वहीं देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। दोनों पक्षों से करीब 7 लोग घायल होने की सूचना है। सूचना के बाद मौके पर एसपी देहात पलाश बंसल और एसडीएम कोल पहुंचे हैं। घटना को लेकर 2 दर्जन से अधिक लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना थाना मडराक के घासीपुर इलाके की है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इलाके में शांति है। पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

 मडराक थाना इलाके के गांव घासीपुर में शुक्रवार की  देर शाम क्रिकेट खेलने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद क्रिकेट खेल रहे दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। क्रिकेट खेलने का मैदान दोनों पक्षों के बीच खूनी खेल शुरू होते हुए जंग का मैदान बन गया। जहां क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए इस मामूली विवाद में एक युवक ने क्रिकेट खेल रहे दूसरे युवक के सिर पर बैट से हमला बोल दिया।

क्रिकेट खेल रहे युवक के सिर में बैट लगते ही खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद क्रिकेट का मैदान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जंग का मैदान बन गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और क्रिकेट के मैदान में चौके- छक्के लगने के बजाय लाठी-डंडे चलने लगे।  इस बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जिसके बाद क्रिकेट मैच देखने पहुंचे ग्रामीणों द्वारा गांव के अंदर दो पक्षों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मडराक थानाध्यक्ष सहित पुलिस के उच्च अधिकारी, पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मारपीट में घायल सभी लोगों को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के अंदर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है।

एसपी ग्रामीण  पलाश बंसल का कहना है कि थाना मंडरॉक क्षेत्र के गांव घासीपुर से पुलिस को सूचना मिली कि गांव के अंदर दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर वाद विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए

जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के अंदर शांति व्यवस्था कायम की गई है।  दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर मडराक थाने पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =