Muzaffarnagar पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ-फूफा के हत्यारे राशिद को मुठभेड में मार गिराया, बदमाशों ने एसएचओ को गोली मारी
Muzaffarnagar क्रिकेटर सुरैश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। वह काफी समय से वांछित चल रहा था और मुजफ्फरनगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला के जंगल में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली थी कि बावरिया गैंग के कुछ सदस्य क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं. इसके चलते शाहपुर पुलिस ने एसओजी मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. उसी दौरान साहडूडी रोड पर पुलिस को जब एक बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई पड़े तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की.
पुलिस ने जब आत्मरक्षा में फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया उर्फ चलता फिरता निवासी मुरादाबाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, वहीं इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष शाहपुर बबलू कुमार भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए हैं. बहरहाल पुलिस ने थानाध्यक्ष शाहपुर और घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया. इस घटना में पुलिस ने मौके से मृतक के पास से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल ,एक रिवाल्वर, एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक मृतक बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया उर्फ चलता फिरता निवासी मुरादाबाद बावरिया गिरोह का एक शातिर सदस्य था. उस पर कई राज्यों में लूट और डकैती के तकरीबन 15-16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन की मानें तो मुठभेड़ में ढेर हुआ ये शातिर बदमाश राशिद क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ फूफा और एक अन्य की हत्या में वांछित चल रहा था जिस पर 50 हज़ार रूपये का इनाम भी घोषित था.
इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने भी गोली चलाई।इस दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश राशिद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि राशिद शातिर किस्म का अपराधी था।क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की पठानकोट में हत्या की गई थी, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश राशिद भी शामिल रहा था।
राशिद ने Muzaffarnagar में भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था।शातिर बदमाश राशिद उर्फ सिपाईया उर्फ चलता फिरता गांव चडावाव, राजस्थान का मूल निवासी था। वह वर्तमान में मुरादाबाद में रह रहा था। वहीं मुठभेड़ के बाद उसके पास एक बाइक, रिवॉल्वर, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

