जयघोष के बीच पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद प्रशांत शर्मा पंचतत्व में विलीन
मुजफ्फरनगर । शहीद प्रशांत शर्मा के पार्थिव शरीर को लेकर सेना के जवान बुढ़ाना मोड पहुंचे तो तिरंगा लहराते लोगों ने जयघोष से आसमान गुंजार दिया । मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड के दौराना शहीद हुए प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर सुबह सैनिक सम्मान के साथ मुजफ्फरनगर लाया गया। वीर शहीद के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ-साथ प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों समेत हजारों लोगों का जनसैलाब शामिल हुआ। नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भारत माता के जयकारों से आसमान गूंज उठा।
जब तक सूरज चांद रहेंगे प्रशांत शर्मा तेरा नाम रहेगा.राष्ट्रीय राइफल के अधिकारी व सेना के जवान शहीद प्रशांत का पार्थिक शरीर ले पहुँचे मुज़फ्फरनगर। @drsanjeevbalyan, @KapilDevBjp ,@SureshRanaBJP शहीद के घर मौजूद,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद प्रशांत शर्मा पंचतत्व में विलीन pic.twitter.com/GAyUvSTXlG
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 30, 2020
शहीद के आवास पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे। डीएम,सेल्वा कुमारी जे,एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसडीएम सदर दीपक कुमार व्यवस्था को बनाने के लिए भारी पुलिस फोर्स सहित मौजूद रहे ।
https://twitter.com/mzn_news/status/1299948333981749248?s=20
हजारों महिला पुरुष और युवा हाथों में तिरंगा लेकर प्रशांत शर्मा अमर रहे का घोष करते हुए शहीद के अंतिम दर्शन करने को उमड पडे।शहीद प्रशांत शर्मा के पिता शीशपाल शर्मा भी सेना से रिटायर्ड हैं।
बेटे की शहादत पर उन्होंने गर्व करते हुए कहा कि प्रशांत ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बालिदान दिया है। गम बस इतना है कि 6 दिसम्बर को बेटे के सिर पर शेहरा बांधने का ख्वाब अधूरा रह गया। परिवार में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार सुबह लगभग पौने सात बजे आर्मी हैड क्वार्टर से फोन आया। बात कर रहे सेना के सूबेदार मेजर ने शहीद प्रशांत के पिता से बात करने की इच्छा जाहिर की। फोन पर बात करते हुए पिता को बताया गया कि उनका बेटा शहीद हो गया है।
उसने तीन आतंकियों को मौत की नींद सुलाते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बेटे के शहीद होने की जानकारी मिलते ही पिता पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। शहीद जवान के पिता रिटायर्ड सैनिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। बेटे ने देश की सेवा करते हुए उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। शहीद बेटे के पिता ने कहा कि छोटा बेटा भी सेना की तैयारी कर रहा है। वे उसे भी देश सेवा के लिए भेजेगे।
शहीद बेटे की शादी तय हो गयी थी। छह दिसम्बर को होने वाली शादी के लिए सभी लोग तैयारी कर रहे थे। शहीद जवान के छोटे भाई निशांत शर्मा ने भी अपने भाई पर गर्व किया है। छह दिसम्बर को होनी थी शहीद प्रशांत की शादी शहीद जवान के पिता ने बताया कि प्रशांत की शादी तीन साल पूर्व तय हुई थी।
दोनों परिवारों ने कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी की तारीख निकलवायी थी। छह दिसम्बर को शादी की तारीख तय हुई थी। इस कारण परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। घर की मरम्मत का कार्य भी चल रहा था। शहीद बेटा अक्सर फोन कर उन्हें घर के कार्यो के संबंध में जानकारी लेता रहता था।
2017 में सेना में भर्ती हुए बेटे की पहली पोस्टिंग अहमदनगर महाराष्ट्र में थी। दूसरी पोस्टिंग राजस्थान और अब उसे देश सेवा के लिए पुलवामा में भेजा गया था। 15 फरवरी को बेटा एक माह की घर छुट्टी पर आया था। उसके बाद उसे छुट्टी नहीं मिली। बडी बेटी प्रिया की शादी मेरठ में हो चुकी है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवान प्रशांत शर्मा की वीरता को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्वाजंलि दी है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व जनपद मुजफ्फरनगर सड़क का नामकरण शहीद के नाम करने की घोषणा की है।
पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड के दौरान शहीद हुए मुजफ्फरनगर के प्रशांत शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने श्रद्वाजंलि दी है। टवीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशांत के शौर्य व वीरता को वे नमन करते है। शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
CM @myogiadityanath ने पुलवामा में मुठभेड़ में शहीद जवान श्री प्रशांत शर्मा के निधन पर जताया शोक, @CMOfficeUP ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ,परिवार के एक सदस्य को नौकरी व शहीद के गृहजनपद मुजफ्फरनगर में एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की pic.twitter.com/60E15l7WSr
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 29, 2020
वहीं परिवार के एक सदस्य को नौकरी व सडक का नामकरण शहीद के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद के सर्वोच्च बालिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घडी में राज्य सरकार उनके साथ है और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
मुज़फ्फरनगर का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया है, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के जदूरा इलाके में शुक्रवार देर रात के बाद से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है।https://t.co/Yr3lhFMR3I
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 29, 2020
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सर्च ऑपरेशन में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल प्रशांत शर्मा के घर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
प्रदेश के राज्य मंत्री @UPGovt स्वतंत्र प्रभार @KapilDevBjp आज आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल, प्रशांत शर्मा के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी । pic.twitter.com/FaYBveDzqA
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 29, 2020
