Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

जानसठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने पब्लिक स्कूलों के संचालकों द्वारा अभिभावकों पर फीस को लेकर दबाव बनाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के स्टेनो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि पब्लिक स्कूल संचालक मनमानी पर उतर आए हैं। वे कोरोना कॉल में भी अभिभावकों पर फीस जमा कराने को लेकर दबाव बना रहे हैं।

जिन स्कूली बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है उन्हें ऑनलाइन शिक्षा से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फीस माफ करने एवं स्कूल संचालकों को निर्देशित करने को लेकर एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके स्टेनो को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार, वासु कौशिक, कपिल मावी, पंकज कुमार, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =