electricity
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar वासियों के लिए 3 दिन मुश्किल भरे, विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Muzaffarnagar बधाई काला बड़े बिजलीघर पर पावर ग्रिड की ओर से लाइन खींचने का काम चलने के कारण 3 दिन तक दिन में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आधे से अधिक शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान शामली और Muzaffarnagar मिमलाना रोड बिजली घर से सप्लाई की जाने वाली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा.

Muzaffarnagar में बधाई कला बिजली घर से होकर पावर ग्रिड कारपोरेशन के तत्वावधान में लाइन खींचने का काम चल रहा है. एसडीओ महावीर चौक आईपी सिंह ने बताया कि विद्युत लाइन खींचे जाने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर शामली और मिमलाना रोड बिजली घरों से आपूर्ति नहीं की जाएगी.

एसडीओ महावीर चौक Muzaffarnagar आईपी सिंह ने बताया कि 3, 4 और 5 अप्रैल को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक मिमलाना रोड, नियाजउपुरा, लद्धावाला सहित शामली रोड पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा मोहल्ला कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, इमामबाड़ा, खालापार, खादर वाला, किदवई नगर आदि दर्जनों मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =