electricity
उत्तर प्रदेश

Pratapgarh News: 36 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का काटा बिजली कनेक्शन,

Pratapgarh News: बिजली विभाग ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की बिजली काट दी है। 36 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया होने पर बिजली विभाग के अफसरों ने डायट संस्थान की बिजली काट दी है। संस्थान के छात्र एवं छात्राएं गर्मी से बेहाल हैं। यही नहीं डायट में कार्यालय का काम भी बिजली के न रहने पर प्रभावित हो रहा है। डायट के प्राचार्य अशोक कुमार ने यह आरोप बिजली विभाग के ऊपर लगाया है।

डायट के छात्र और कर्मचारी बिना बिजली के काम और पढ़ाई करने को मजबूर हैं। प्राचार्य के कई बार अनुरोध करने के बाद भी बिजली विभाग के अफसर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में छात्र परेशान हैं। डायट के प्राचार्य की लापरवाही से लाखों का बिल बकाया है।

बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग के अफसरों ने लाइन को काट दिया, लेकिन वहा पढ़ रहे सैकड़ों छात्र और छात्राओं के भविष्य पर भी अंधेरा छा गया है। छात्रों के तमाम सारे काम लाइट न होने के अभाव में नहीं हो पा रहे हैं।

गलती चाहे जिसकी हो लेकिन इसका परिणाम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। डायट के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह का कहना है 1 माह पहले बिजली विभाग के अफसरों ने कॉलेज में आकर बिजली लाइन काट दिया। यह लाइन बिल का भुगतान नहीं होने पर काटा गया। उन्होंने कहा कि भुगतान के लिए शासन के पत्र लिखा गया है। शासन ने पूरे प्रदेश के संस्थानों में बकाया बिल का ब्यौरा मांगा है, बिजली का बिल शासन से आते ही जल्दी जमा करा दिया जाएग।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अफसरों से कई बार अनुरोध किया गया कि लाइन जोड़ दिया जाए लेकिन बिजली विभाग के अफसर सुन नहीं रहे हैं। सरकारी कालेज में बिजली न होने से बहुत परेशानी हो रही है। जनरेटर से कॉलेज की विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन जनरेटर खराब होने से डेट में बिजली नहीं रहती है। इस प्रकरण में विद्युत विभाग के कोई भी अफसर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =