वैश्विक

Nigeria: उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने की फायरिंग, 47 लोगों की हत्या

उत्तरी-मध्य Nigeria के एक उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी. अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गयी है. ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको ने बताया कि Nigeria बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बुधवार को बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी. एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गयी थी.

Nigeria बेन्यू राज्य पुलिस और एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी. हालांकि, सेवुइस ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गये.

अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है. किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Nigeria अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किये, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =