चरथावल पुलिस ने गौहत्यारे को भारी मात्रा में गौमांस के साथ गिरफ्तार किया
चरथावल। चरथावल पुलिस ने निरजना के जंगल में हो रही गौकशी का भंडाफोड करते हुए एक गौहत्यारे को भारी मात्रा में गौमांस व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। चार गौहत्यारे मौके से भागने में सफल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग निराधना के जंगल में गौकशी कर रहे है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बताये गये स्थान पर छापा मारा।
पुलिस को देखकर गौकशी कर रहे लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक गौहत्यारे को मौके से दबोच लिया जबकि चार फरार होने में कामयाब हो गये।
पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी वाजिद पुत्र सुलेमान निवासी निरधना है।
पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व मौके से भारी मात्रा में गौमांस व उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

