Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जीआरपी पुलिस ने संगीन अपराधो के आरोपी, 25 हजार का ईनामी दबौचा

मुजफ्फरनगर। थाना जी.आर.पी.पुलिस ने चैकिंग के दौरान डकैती, लूट, चोरी तथा हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधो के आरोपी 25000 रूपये के ईनामी बदमाश को तमंचा,कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडा गया आरोपी विभिन्न मामलो मे शामिल रहा है।

स्थानीय रेलवे परिसर स्थित थाना जी.आर.पी मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ जीआरपी रमेश चन्द त्रिपाठी ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी रेलवे सौमित्र यादव के आदेशानुसार विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत थाना जीआरपी पुलिस ने थाना प्रभारी जी.आर.पी. थाना एम.आर.कर्दम के निर्देशन मे सुरक्षा के दृष्टिगत सघन चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से 25000 रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र टीकम निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किए। सीओ जी.आर.पी. रमेश चन्द त्रिपाठी ने बताया कि मु.अ.स.19/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा जाएगा।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी जी.आर.पी. एम.आर.कर्दम, सब इंस्पैक्टर भूरे सिह,का.राहुल कुमार,अनिल कुमार,का.शिवओम भाटी,का.योगेश कुमार, का.वेदपाल आर्य आदि मौजूद रहे। पकडे गए आरोपी के खिलाफ थाना जी.आरर.पी.मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रोहतक-हरियाणा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, मथुरा, करनाल आदि जी.आर.पी. के विभिन्न थानो मे मुकदमे दर्ज हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 14 =