Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में आज मिले 69 ओर कोराना मरीज, 740 हुई मरीजों की संख्या, पढें पूरी अपडेट

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 740 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोनावायरस के लिए भेजे गए कुल 267 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 69 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

इनमें तीन मरीजों के आरटीपीसीआर, 62 के रैपिड टेस्ट, 3 के प्राइवेट लैब तथा एक के दूसरे जनपद से कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में अलमासपुर से दो, जड़ौदा से 2, नरा से दो, शांतिनगर से एक, द्वारका सिटी से एक, सुरेंद्र नगर से एक, कमल नगर से एक, भुआपुर से एक, भोकरहेड़ी से एक, मोरना से तीन, गंगारामपुरा से दो, कवाल जेल से तीन, जटवाड़ा से एक, किथोड़ा मीरापुर से एक

बड़ा बाजार खतौली से एक, अलीपुर अटेरना से दो, शाहवड़ा से एक, चरथावल से दो, मुस्लिम त्यागी चरथावल से एक, न्यामू से एक, तावली से एक, शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर से एक, आबकारी मोहल्ला से एक, रामलीला टीला से एक, गांधी कॉलोनी से 5, नई मंडी से एक, साउथ सिविल लाइन से दो

अवध विहार से एक, पुलिस कंट्रोल रूम से एक, रामपुरी से 2, भरतिया कॉलोनी से दो, रामपुर चौराहा से तीन, आर्यपुरी से दो, पटेल नगर से तीन, सुभाष नगर से एक, शिक्षक कॉलोनी से एक, मल्लूपुरा से एक, कृष्णापुरी से एक, गंगारामपुरा से दो, डीएचएम से एक, गीतापुरी से दो मरीज शामिल है

इसके अलावा द्वारकापुरी के दो तथा सिविल लाइन के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब से हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 5 =