कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव हेतु महिलाओं को संस्था व अधिकारियों द्वारा किया गया जागरूक
चरथावल। मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा चरथावल ब्लॉक में समुदाय से मिलकर उन्हें कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया
मेरठ सेवा समाज संस्था के जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप त्यागी व ब्लॉक परियोजना प्रेरक राजेश भारद्वाज द्वारा चरथावल ब्लॉक व चरथावल देहात में समुदाय से मिलकर उन्हें कोविड-19 पर बचाव के बारे में बताया गया
लॉकडाउन में उन्हें होने वाली परेशानी पर जानकारी ली गई तथा चरथावल ब्लॉक में एडीओ राजेंद्र से मिलकर समुदाय की समस्या पर चर्चा की गई एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार द्वारा सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया
जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप त्यागी द्वारा समुदाय को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देने के लिए बताया गया
सभी से अपील की गई कि घर में पानी जमा न होने दें,आसपास साफ-सफाई रखे तथा खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखें
इस अवसर पर परियोजना समन्वयक कुलदीप त्यागी,राजेश कुमार भारद्वाज,जाहिद त्यागी,शिवम त्यागी,स्वयं सहायता समूह से संजीता आदि उपस्थित रहे।

