Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । क्रांति सेना महिला मोर्चा नगर पालिका चुनाव में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक बैठक प्रकाश मार्केट स्थित क्रांति सेना के क्षेत्रीय कार्यालय पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक का संचालन जिला महामंत्री अंजू त्यागी ने किया बैठक मैं नगर पालिका चुनाव पर चर्चा की गई और महिलाओं की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया

इस अवसर पर क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा पार्टी हाईकमान वह क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी के दिशा निर्देश पर क्रांति सेना महिला मोर्चा भी नगर पालिका चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगी जैसा भी पार्टी का आदेश होगा महिला मोर्चा नगर पालिका चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी उन्होंने सभी महिलाओं को संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए

कहा क्रांति सेना महिला मोर्चा आज एक बहुत ही मजबूत संगठन के रूप में बढ़ रहा है क्रांति सेना की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार महिलाएं क्रांति सेना संगठन से जुड़ रही हैं क्रांति सेना महिला मोर्चा महिलाओं के उत्पीड़न वह उनकी हर समस्या के लिए हर समय तैयार है इसलिए महिलाएं क्रांति सेना संगठन में शामिल हो रही है बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज भाजपा की सरकार में महिलाएं बढ़ती महंगाई से जूझ रही हैं जहां घरेलू खाद्य सामग्री के दाम आसमान को छू रहे हैं

वहीं दूसरी ओर शिक्षा भी बहुत महंगी हो चुकी है मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाएं आज अपने बच्चों को महंगी शिक्षा के बावजूद किस तरह पढ़ा रही है यह महिलाएं ही जानती हैं प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी के मालिक हो चुके हैं प्राइवेट स्कूल शिक्षा का व्यापारी करण कर रहे हैं आम जनता का पूरा खून प्राइवेट स्कूलों के द्वारा चूसा जा रहा है स्कूल कॉलेजों के कोर्स इतने महंगे हैं की आम जनता उन्हें खरीदने में असमर्थ हो रही है

भाजपा सरकार को चाहिए की वहीं प्राइवेट स्कूलों पर अपनी लगाम लगाए और जो बेतहाशा फीस वृद्धि इन प्राइवेट स्कूलों में की जा रही है उस पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए अगर महिलाओं की इन समस्याओं को सरकार द्वारा समाधान नहीं किया जाता तो क्रांति सेना महिला मोर्चा प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतर कर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

बैठक में उपस्थित क्रांति सेना महिला मोर्चा की सहारनपुर मंडल महासचिव शालू चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष नेहा गोयल नेअपने विचार व्यक्त करते हुए कहा क्रांति सेना महिला मोर्चा की सभी महिलाएं एकजुट रहे हैं एकता में ही संगठन की ताकत होती है संगठन तभी मजबूत होता है जब संगठन की सभी महिलाएं आपस में मिलजुल कर संगठन को बढ़ाने का काम करती हैं

बैठक में मुख्य रूप से अनिता चौधरी अनीता ठाकुर सीमा ठाकुर राखी प्रजापति सुनीता अग्रवाल दीपशिखा शर्मा बबीता त्यागी चांदनी दुलारी ज्ञान देवी विमला देवी पारुल इंद्रेश कंचन बाटला अनीता प्रजापति सुमन प्रजापति वह क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल महानगर अध्यक्ष शरद कपूर जिला उपाध्यक्ष ओंकार पंडित देवेंद्र चौहान सचिन कपूर जोगी शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − four =