समाचार (Muzaffarnagar News)
रोहाना चौकी प्रभारी ने वारंटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी रोहाना उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सिरोही द्वारा वारंटी अभियुक्त आलम मीर पुत्र नूर मोहम्मद, सलमान पुत्र तासीन निवासी ग्राम बहेड़ी थाना कोतवाली थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को उसके मकान मोहल्ला ग्राम बहेड़ी से गिरफ्तार किया गया ।
एसएसपी से मिले विधायक अनिल कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्राम रोहाना कला के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने एसएसपी संजीव सुमन से मुलाकात कर गांव रोहाना के दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस सम्बन्ध में निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दो अप्रैल को दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि दीपक की हत्या की गई है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने बताया कि वह नहीं चाहते कि इस प्रकरण में कोई निर्दोष न फसें यदि कोई आरोपी है तो उस पर कार्यवाही हो।
पुरकाजी में होर्डिग्स बैनर आदि हटवाये
पुरकाजी मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर पंचायत पुरकाजी मे आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने पर मुख्य राजमार्ग खादर रोड से होर्डिग/बैनर आदि हटवाए गए। शासन द्वारा होने वाले नगर पंचायत के चुनाव के अंतर्गत पुरकाजी मे आदर्श आचार संहिता लागू होने पर मुख्य राजमाग, खादर रोड से होर्डिग, बैनर, पोस्टर आदि हटवाए गए। अभियान मे अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार स्थानीय लेखपाल आसिफ, सफाई नायक रविकांत, दीपक मैनपाल पप्पन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी से मिला शोभायात्रा को लेकर प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया कि जिन जिन गांवों एवं कस्बों में परंपरागत शोभा यात्रा निकाली जा रही है उन गांव में इस बार भी शोभा यात्रा निकाली जाएगी इसलिए जिन जिन गांव एवं कस्बों में पिछले वर्ष सन २०२२ को शोभा यात्राएं निकाली गई थी उन गांव एवं कस्बों का पता एवं शोभायात्रा की फोटो एवं वीडियोग्राफी मेरे व्हाट्सएप नंबर पर शेयर करें ताकि पूरा डाटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाए।
साईकिल चोरी करते पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । मौहल्ला वासियो ने एक युवक को साईकिल चुराते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। दौरान मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आर्यपुरी में आज दोपहर के वक्त उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब लोगो ने एक एक युवक को साईकिल चोरी करते रंगेहाथ दबोच लिया। मौहल्लावासियों ने कोतवाली पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। साईकिल चोर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। यह मामला आज दिनभर मौहल्लावासियो मे चर्चा का विषय रहा।
मुठभेड में तीन शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खतौली पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने ३ लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल भी हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे कार सवारों को लूटने का प्रयास किया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक खतौली संजीव सिंह ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी पर ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे कार सवार शीश पांडेय की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि शीश पांडेय ऋषिकेश होकर गंग नहर पटरी के रास्ते अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। जब वह बुआडा थाना क्षेत्र खतौली पहुंचे तो देर रात बदमाशों ने लाठी-डंडों और हथियारों से उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया।
पुलिस की फायरिंग से बदमाश के पैर में लगी गोली
इतना ही नहीं, गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया और लूटपाट का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि शीश पांडेय की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में एक लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ के बाद इन बदमाशों को थाना खतौली पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान सलमान निवासी नन्दपुरा थाना जानी, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसके दो साथियों चांद उर्फ मच्छर निवासी नन्दपुरा, थाना जानी, मेरठ और सोयब उर्फ सुहेब निवासी मेरठ को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स यूपी १५ डीक्यू ५४५५, अवैध तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि घायल और गिरफ्तार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
एसोसिएशन का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व नगर महामंत्री पवन वर्मा द्वारा नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन का विधिवत गठन करते हुए राजेंद्र अरोरा को प्रभारी, प्रवीन जैन (चेतन मेडिकल स्टोर) को अध्यक्ष,भानु अरोरा को महामंत्री मनोनीत किया। अन्य कार्यकारिणी का गठन १५ दिनों में होगा। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि नगरपालिका के दुकानदारों के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित हुआ लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रस्ताव के अनुसार व्यापारियों का समाधान नहीं हुआ उन्होंने सर्वसम्मति से घोषणा की यदि १५ दिनों में नगरपालिका दुकानदारों के समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे,जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी,इस अवसर पर सरदार जसप्रीत सिंह,टोनी,जयेंद्र प्रकाश,विजय तनेजा,बिट्टू,प्रतीक अरोरा,मोहम्मद असलम,पवन,रामप्रकाश,अनिल बजाज,योगेश चंद्र सैनी,मो मजहर, अफनान,बॉबी,सुभाष,गगन,पुलकित जैन,गौरव जैन,उम्मेद त्यागी आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
समस्याओं से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विश्वकर्मा चौक स्थित शगुन फार्म हाउस पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सभा का आयोजन किया गया जिसमे सैन्य बंधु कैप्टन के पी सिंह गोलीयान को जिला अध्यक्ष पद का मनोनय पत्र सौंप कर बधाई दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर का फूल मालाओं से तथा चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी अजित सिंह जिंदाबाद, चौधरी जयंत सिंह जिंदाबाद, राष्ट्रीय लोक दल जिंदाबाद के जयकारा के साथ स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने अग्निवीर योजना को नौजवानों के लिए धोखा बताया, उन्होंने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों पर प्रकाश डाला और उनके निराकरण हेतु सरकार के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए टोल टैक्स माफ करने की मांग उठाई और पूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु और अधिक सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। कर्नल तोमर ने वीर नारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ने का भी वायदा किया और गांव विकास हेतु शहीद स्मृति गांव विकास योजना लागू करने की मांग उठाई जिससे शहीदों को सम्मान मिल सके और उनसे नई पीढ़ी प्रेरणा ले। सभा को मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष संदीप मलिक , पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, युवा नेता विकास बालियान, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पी सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर संदेश कुमार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष सुबेदार रविन्द्र सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री रूकमकेश चौहान, महिला नेत्री रेणु चौधरी, सुबेदार अशोक कुमार, कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, फौजी मांगे राम, सुबेदार ब्रजपाल, डाक्टर रामकुमार, महिला नेत्री प्रीति चौधरी, सुबेदार राजेंद्र सिंह राठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ऋषिपाल फौजी, रविंद्र फौजी, अशोक कुमार, मास्टर प्रदीप, राजीव कुमार, धरमपाल प्रधान, सतबीर सिंह, तेज सिंह, योगेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि सैंकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता गांव सरवट प्रधान सतीश बालियान तथा संचालन सोंटा निवासी फौजी प्रमेंद्र सिंह ने किया।
वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आई.एम.ए. ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा सरकुलर रोड स्थित आई एम ए भवन में पिछले चार दिनों से सफलता पूर्वक आयोजित खेलकूद समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ विधिवत समापन कर दिया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडियो को पुरस्कार, ट्राफी व प्रमाण पत्र आदि दिये गए। अबकी बार लोगो का उत्साह देखते ही बनता था इसमें काफी संख्या में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
समारोह की अध्यक्षता आई एम ए अध्यक्ष डॉ ललिता माहेश्वरी व संचालन डॉ ईश्वर चंद्रा ने किया। सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। विजेता खिलाड़ियों में मुख्य रूप से डॉ राकेश खुराना , डॉ आर के ठुकराल, डॉ वी डी त्यागी ,डॉ नीरज सिंघल, डॉ विनीत मिनोचा, डॉ यश अग्रवाल,डॉ संजीव जैन, डॉ रवि त्यागी, डॉ अनुज माहेश्वरी , डॉ सुजीत कुमार , डॉ अनुभव जैन, डॉ विभोर कुशवाहा, डॉ ईना जैन आदि रहे । यह समापन समारोह डॉ मुकेश जैन व डॉ नूतन जैन द्वारा प्रायोजित किया गया।
इस समापन समारोह में काफी संख्या में चिकित्सक व उनके परिवार जन उपस्थित थे जिनमें डॉ एम आर एस गोयल, डॉ एम के बंसल, डॉ रमेश माहेश्वरी , डॉ गिरीश मोहन सिंघल, डॉ गजराज वीर सिंह ई०एन०टी० सर्जन,डॉ डी एस मलिक, डॉ सुनील सिंघल मीडिया प्रभारी , डॉ तारा चंद, डॉ एम एल गर्ग , डॉ हरीश कुमार, डॉ आमोद कुमार , डॉ हेमंत शर्मा , डॉ पंकज सिंह , डॉ अविनाश रमानी, डॉ के डी सिंह नेत्र सर्जन, डॉ रोहित गोयल , डॉ सुमित गर्ग, डॉ पी के काम्बोज, डॉ राजीव कंबोज , डॉ आशीष बालयान, डॉ सिद्धार्थ गोयल, , डॉ रवींद्र सिंघल, डॉ अनिल कुमार पैथो, डॉ अरविंद सैनी,डॉ विभोर जैन , डॉ पल्लव जैन, डॉ गौरव निर्वाल ,डॉ विकास गर्ग ,डॉ मनीष गुप्ता, डॉ अजय सिंघल, डॉ अनिल राठी,डॉ सुमित जैन ,डॉ अखिल गोयल, डॉ दीप्ति अग्रवाल, डॉ नीना रमानी,डॉ निशा मलिक, डॉ दीप शिखा जैन, डॉ प्रीति गर्ग, डॉ अनीता शर्मा , डॉ रेणु गोयल, डॉ वंदना जैन, डॉ ऋचा गर्ग , डॉ शिल्पी जैन आदि परिवार सहित मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त रिजवान मुत्र मेहरदीन निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर को बझेडी अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड द्वारा अभियुक्त उमेश त्यागी पुत्र रविदत्त त्यागी निवासी ग्राम डबल थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को ग्राम डबल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड द्वारा वारण्टी अभियुक्त दिलशाद पुत्र छोटू निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त प्रविन्दर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को जानसठ तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जयपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र अजीज निवासी मौ0 दीन मोहम्मद सुजडू थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।
राशन वितरण संबंधी दिये दिशा निर्देश
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत उचित दर विक्रेताओं को राशन वितरण सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत उचित दर विक्रेताओं को राशन वितरण सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी राशन विक्रेताओ को घटकृतौल आदि की उचित व्यवस्था कर सभी कार्डधारको को यूनिट के अनुसार राशन वितरण के आदेश दिये गये।
अभिनन्दन समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा का दायित्व बोध एवं अभिनन्दन समारोह गुप्ता रिसोर्ट मेरठ रोड पर बडेही उल्लास से समपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश (रीजनल महासचिव), श्री शरतचंद्रा ( रीजनल संयुक्त महासचिव), शिशुकांत गर्ग (राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य), परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक), डॉ आर. के. सिंह (प्रा० अध्यक्ष), श्री मुकेश चन्द शर्मा (प्रा० महासचिव), श्री शशिकांत मित्तल (प्रा० कोषाध्यक्ष), श्रीमती रेनू कंसल (प्रा० महिला संयोजिका), एवं प्रा० चौयरमैन, प्रा० संयोजक सभी शाखाओं के दायित्वधारी व सदस्यों का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम मंच सज्जा के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीमती नीता दुबलिश व श्रीमती अलका सिंह द्वारा वन्दे मातरम् के साथ सभा का शुभारंभ हुआ इसके बाद शाखा द्वारा वर्ष भर हुए कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट शाखा सचिव कीमती लाल जैन द्वारा सदन में रखी सभी ने तालियां बजाकर शाखा द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में कहा कि शाखा को इस वर्ष प्रा० की सर्वश्रेष्ठ शाखा चुना गया है इसके लिए उन्होंने शाखा के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं था उन्होंने शाखा के प्रत्येक सदस्य को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ नितिन जैन व उनकी कार्यकारिणी को प्रा० महासचिव मुकेश चन्द शर्मा ने शपथग्रहण कराई अपने प्रथम अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ नितिन जैन ने अपने आने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बताई व सभी सदस्यों से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की इस अवसर पर शाखा में ग्यारह नये सदस्यों को शपथग्रहण कराकर सम्राट परिवार में शामिल किया गया प्रा० प्रकल्प प्रभारी विकास रत्न प्रवीण गुप्ता ने शाखा के रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट व डॉ नितिन के विकास रत्न बनने पर उनको बहुत ही सुंदर स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की इस अवसर शाखा के छरू सदस्यों ने मुजफ्फरनगर में होने वाली रीजनल सभा के लिए अंशदान दिया शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल को प्रा० संरक्षक मनोनीत होने पर सभी ने उनको शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया शाखा की और से पचपन सदस्य परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम चैयरमैन सुनील गर्ग व संदीप जैन रहे। शाखा की और से दो सदस्यों को समयबद्धता पुरस्कार में चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया।
सफाई पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग जागरूकता एंव नियंत्रण के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी व उनकी टीम द्वारा पशुओ की जांच की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अनिल कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी व अरविन्द कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी टीम द्वारा संचारी रोग जागरूकता एंव नियंत्रण के अंतर्गत पशुओ की जांच की गई व पशुपालको को अपने पशुओ की साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। पशुओ के कारण मौहल्ले मे होने वाली कूडा-करकट की समस्या के निवारण हेतु अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिये कहा गया।
राष्ट्रीय न्यूज चैनल का छात्रों ने किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा नोएडा फिल्म सिटी में स्थित एक निजी राष्ट्रीय न्यूज चौनल का भ्रमण किया गया जिसमें पत्रकारिता एवं जनसंचार के समस्त छात्र छात्राओं ने भ्रमण के दौरान वहां हो रहे लाइव टेलीकास्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कि कार्यप्रणाली की व्यवहारिकता और समाचार संपादन की बारीकियों को विस्तार से जाना।इस दौरान पत्रकारिता के विद्यार्थी चौनल के प्रसिद्ध एंकरों से भी रूबरू हुए।पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों टीवी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझा।
पत्रकारिता के विद्यार्थियों द्वारा लाइव कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार के सवाल राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रीय प्रवक्ताओ से पूछे गए जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास विकसित हुआ साथ ही टीवी पत्रकारिता के विषय मे समझ विकसित हुई साथ ही नए अनुभव प्राप्त हुए।
इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण का बहुत महत्व है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से विद्यार्थियों में विषय से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान विकसित होता है साथ ही मानसिक सोच विकसित होती है और पत्रकारिता के मूल और नैतिकता के गुण विकसित होते है।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र के लिए तैयार कर देश और समाज की सेवा करने योग्य बनाए जिसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रमो का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान होता है।
श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार ने आशा जताते हुए कहा कि भ्रमण से विद्यार्थियों को निश्चित ही लाभ हुआ है तथा इस तरह के भ्रमण भविष्य में भी होते रहने चाहिए।।
श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने कहा कि महाविद्यालय की तरफ से छात्राओं को लगातार इस प्रकार के मंच प्रदान करने के लिए हमेशा से ही प्रयास जारी रहते है और भविष्य में भी जारी रहेंगे।उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमो से विद्यार्थियों को न केवल अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है साथ ही वे मानसिक एवं सामाजिक रूप से भी जागरुक होते है। इस भ्रमण को सफल बनाने में अक्षय शर्मा, मयांक वर्मा,शिवानी बर्मन कहकशाँ मिर्जा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
३ नई रोडवेज बसें मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़ के लिए चलाई गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकार ने यात्रियों को शुभम सफर देने के लिए मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़ के लिए ३ नई बसें शुरू की है। मुजफ्फरनगर डिपो से एआरएम क्षेत्रीय रोडवेज अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को सुबह ९ बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। हालांकि इन बसों का उद्घाटन राज्य मंत्री कपिल देव द्वारा किया जाना था लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते वह नहीं आ पाए। नई बसें मुजफ्फरनगर से सुबह मेरठ और मेरठ होते हुए चंडीगढ़ के लिए जाएंगी।
सोमवार को जनपद के लोगों को रोडवेज परिवहन की तरफ से नई सौगात मिली है अब मुजफ्फरनगर रोडवेज बसों के बेड़े में ३ नई बसें शामिल की गई है। इससे मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। बसों में साधारण किराए से ही यात्री यात्रा कर सकते हैं। डिपो के क्षेत्रीय वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार तोमर ने बताया कि मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़ के लिए पहले से ही बसें चल रही हैं लेकिन बसे पुरानी होने की वजह से डिपो ने ३ नई बसें मुजफ्फरनगर मेरठ चंडीगढ़ मार्ग पर लगाई हैं। अभी वर्तमान में जिले के विभिन्न मार्गों पर १८१ रोडवेज की बसें दौड़ रही हैं। डिपो लगातार रोडवेज की खराब हो रही या खटारा हो चुकी रोडवेज बसों को बदल रहा है उनके स्थान पर नई बसें लगाई जा रही हैं। राजकुमार तोमर ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे से बसें सुबह ७ः०० बजे ८ः०० और ९ः०० बजे रवाना की जाएंगी। प्रतिदिन इसी समय यात्री अपनी सुविधा अनुसार यात्रा कर सकते हैं। बस मेरठ होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया जाना था लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
हादसों को ओवरलोड गन्ने से भरे टै्रक्टर दे रहे न्यौता
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना क्रय केंद्रों से ट्रकों में ओवरलोड गन्ना भरा जा रहा है, गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक राहगीरों के लिए घातक साबित हो रहे है। हाईवे पर रोजाना ट्रकों से ग्रामीण दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। ग्रामीणों ने आलाधिकारियों से ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की शिकायत की है।
स्कूल में हुई तोडफोड पर सौंपा शिकायती पत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिक्षा के मंदिर में शरारती तत्वो ने ढाया कहर की कम्पोजटिव विद्यालय में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़ प्रधानाचार्य ने शरारती तत्वों के खिलाफ थाना तितावी पर एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव अमीरनगर का है।जहां बीते २ दिन पूर्व गुड फ्राइडे की छुट्टी के दिन कमपोजिट विद्यालय में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई,जलापूर्ति हेतु स्थापित सभी टंकियां ओर पाइप तोड़ दिए गए। समर सेविल का वायर काट दिया गया। और हेड वाटर टैंक उखाड़कर विद्यालय के पीछे बाहर फेंक दिया गया। जैसे ही अगले दिन प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमपोजिट विद्यालय में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर रखी है।जिसमें कमपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य ने थाना तितावी पहुँचकर शरारती तत्वों के खिलाफ एक शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।वही थाना तितावी पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सपा नेता राकेश शर्मा को हाईकमान ने बनाया चुनाव प्रभारी
लखनऊ/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के साथ राजनैतिक दलों में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी बन गई है। सभी राजनैतिक दल निकाय चुनाव को लेकर एकाएक सक्रिय हो चले हैं। पार्टी स्तर पर चुनाव को लेकर रणनीति बनाए जाने से लेकर प्रत्याशियों के चयन आदि पर भी पूरी गंभीरता से विचार-विमर्श चल रहा है।
इसी संदर्भ मे समाजवादी पार्टी की और से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से सपा नेता राकेश शर्मा को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद का प्रभारी नामित किया गया है। नई मन्डी क्षेत्र की पचैण्डा रोड अंकित विहार निवासी सपा नेता राकेश शर्मा को पार्टी हाईकमान द्वारा दी सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थको एवं शुभचिन्तकों ने अपनी शुभकामनाए प्रेषित की हैं।
समस्याओं के समाधान के लिए गठबंधन की सरकार जरूरीः मदन भैया
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तालडा मैं आयोजित धन्यवाद सभा में दलित महिलाओं एवं लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि अफसर गरीबों की नही सुनते,विधायक मदन भैया ने कहा कि २०२४ में गठबंधन की सरकार बनने पर अपने आप ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
ग्रामीणों ने अपने विधायक मदन भैया का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते विधायक के गांव पहुंचने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा मैं विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना इस दौरान ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में सभा में मौजूद महिलाओं ने कहा कि अफसर हम गरीबों की बिल्कुल भी सुनने को तैयार नहीं है। इसके जवाब में विधायक ने कहा कि आपके काम कराने के लिए ही में आया हूं आपके बीच ही रहूंगा और किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि २०२४ में सरकार बदल रही है इसे बदलने में मदद करो सारी समस्याओं का अपने आप में ही समाधान हो जाएगा। सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि २०२४ में भी गठबंधन को भरपूर वोट देने का वायदा किया। यह सुनकर विधायक गदगद हो गए इस दौरान भोकरहेडी के निवर्तमान चेयरमैन मैं विधायक को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ ओमवीर मंडार एडवोकेट, प्रदीप कसाना सदस्य जिला पंचायत, प्रभात मोतला, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तालडा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी पावटी द्वारा वृहद्ध गो संरक्षण केन्द्र बधाई कलां मे गोवंश स्वास्थय परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन मे पशु चिकित्सा अधिकारी पावटी द्वारा वृहद्ध गो संरक्षण केन्द्र बधाई कलां मे गोवंश स्वास्थय परीक्षण किया गया। सभी गोवंस स्वस्थ पाए गए। भ्रमण के समय हरा चाराग्भूसाग् स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध मिला। साफकृसफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई।
सीडीओ व एडीएम ने किया निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते अधिनस्थ अधिकारी निकाय चुनाव सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों मे जुट गए हैं। सीडीओ संदीप भागिया एवं एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कचहरी परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कलैक्टै्रट आदि मौजूद रहे।
निकाय चुनाव को लेकर उतरवाये होर्डिग्स बैनर
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं जिला पुलिस प्रमुख संजीव सुमन के निर्देशो के चलते पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन हेतु व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराने मे लगे हैं। इसी क्रम में निकाय चुनाव को लेकर शाहपुर मे पुलिस प्रशासन द्वारा सम्भावित प्रत्याशियों के होर्डिग्स एवं बैनर उतारे गए।


