मौलवी मुफ्ती सईद का दावा, imran-bushra की शादी गैरकानूनी,इद्दत अवधि में थी बुशरा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (imran-bushra) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक मौलवी ने दावा किया है कि इमरान-बुशरा की शादी शरिया कानून के मुताबिक नहीं हुआ.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और बुशरा बीबी (imran-bushra) का निकाह कराने वाले मौलवी मुफ्ती ने दावा किया है कि उनकी शादी इस्लामिक शरिया कानून का पालन नहीं करती. दरअसल मुहम्मद हनीफ की याचिका पर इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौलवी ने इस बात का खुलासा किया.
मौलवी ने दावा किया है कि इमरान खान की जब शादी हो रही थी, उस समय बुशरा बीबी इद्दत अविध में थीं. दरअसल जब पति की मृत्यु हो जाती है या फिर तलाक हो जाता है, तो मुस्लिम महिलाओं को कुछ दिन के लिए प्रतीक्षा अवधि में रहना पड़ता है. यानी इस दौरान महिला किसी दूसरे पुरुष से शादी नहीं कर सकती है. इस अवधि का शोक के रूप में मनाया जाता है.
मालूम हो पूर्व पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और बुशरा बीबी (imran-bushra) के बीच 2018 में शादी हुई थी. एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार मौलवी ने बताया, उसे 2018 में रक्षा आवास प्राधिकरण लाहौर में शादी की रस्म पूरा कराने के लिए बुलाया गया था.

