वैश्विक

कई ऐसे कानून हैं जो पूरी तरह से अप्रासंगिक हो चुके हैं- Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi असम के वसंत उत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के पहले दिन एक दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे. इस दौरान वह हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए. समारोह के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाईकोर्ट ने उस समय 75 साल पूरे कर लिए हैं

जब हमारा देश भी आजादी के 75 साल पूरे करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह एक अनूठा हाईकोर्ट है, इसका सबसे अधिक अधिकार क्षेत्र है. हमारे यहां के कई कानूनी प्रावधान ब्रिटिश काल से चले आ रहे हैं. कई ऐसे कानून हैं जो पूरी तरह से अप्रासंगिक हो चुके हैं. सरकार के स्तर पर हम इनकी निरंतर समीक्षा कर रहे हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि हम उनमें से 2,000 से अधिक को निरस्त कर रहे हैं और निरस्त कर चुके हैं. 40,000 से अधिक पुराने अनुपालन समाप्त कर दिए गए हैं और कई प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है, जिससे मामलों को कम करने में मदद मिली है. उन्होंने कानून के सरलीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों पर कहा कि कानून को ऐसी आसान भाषा में लिखा जाना चाहिए, जो आम लोगों की समझ में आ सके.

Prime Minister Narendra Modiने कहा कि ये 21वीं सदी का भारत है और इसमें भारत के सपने और उसकी आकांक्षाएं असीमित हैं. गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हाईकोर्ट असम के अलावा अन्य राज्यों को नियंत्रित करता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है. हमारे संविधान के निर्माण में बाबा साहेब की मुख्य भूमिका रही है. संविधान में समाए समानता और समरसता के मूल्य ही आधुनिक भारत की नींव हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + nineteen =